जिस तरह से सी0बी0आई0 ने आय से अधिक सम्पत्ति के मामले मे श्री मुलायम जी को क्लीन चिट दिया है उससे साफ जाहिर होता है कि सी0बी0आई0 जैसी एजेंसी नाममात्र की एक सरकार के इशारे पर चलने वाली एजेंसी रह गई है। ये जो प्यार भरा तोहफा श्री मुलायम जी को दिया गया है ये पूर्व के वर्ष मे सरकार बचाने के लिए दिये गए समर्थन के एवज मे है, जिससे साफ जाहिर होता है कि हमारे देश की भोली-भाली जनता को ये चन्द नेता वोट की राजनीति मे कितनी आसानी से बेवकूफ बनाकर अपना सिन्हासन कायम रखे है और सत्ता सुख से लाभांवित हो रहे है और तरह-तरह की लाभकारी योजनाये लागू कर उसका उपयोग व उपभोग घोटालो व अन्य जरिये से कर रहे है और मालामाल हो रहे है।
वाह रे! नेता व मासूम जनता आखिर कब तक ये घिनौना कृत्य समाज के पटल पर चलायमान रहेगा, ज्ञात नही! पर ये एक दुखद अंत का शुभारम्भ भी प्रतीत हो रहा है जिसकी चिंगारी कही न कही पनप रही है जो बस आग के रुप मे प्रज्जवलित होने की प्रतीक्षा कर रही है। किसी भी दल के नेतागण अगर किसी घोटाले या अन्य आरोप से घिर जाते है तो उनको जांच के दौरान किसी न किसी किये गए एहसान के बदले मे क्लीन चिट देकर वफादारी निभाने का तोहफा दिये जाने का ये चलन जो चलायमान है ये पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ राजनेताओ द्वारा निभाया जा रहा है। आखिर इसमे कसूरवार हम जनतागण भी तो है जो चुप मौन साधे कठपुतलियो का नाच देख कर आनन्द व लुफ्त उठा रहे है और छले जाने व लूटे जाने को तैयार बैठे है रहते है कि आओ लूटो छलो क्योकि सारी जिम्मेदारिया तो आप नेताओ की ही है हम तो मूक दर्शक है हमारी कहा कोई जिम्मेदारी है इस देश या समाज के प्रति।
चेग्वेवारा रघुवंशी
एडवोकेट
भड़ास से संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है.





