Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

कांग्रेस प्रत्‍याशी ने नगमा से की छेड़खानी, मंच छोड़ कर गईं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिजनौर के बरहापुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ने अभिनेत्री और पार्टी की स्टार प्रचारक नगमा के साथ आपत्तिजनक हरकतें की जिससे वे नाराज होकर मंच छोड़कर चली गयीं। घटना पिछले बुधवार की है। बरहापुर से कांग्रेस प्रत्याशी हुसैन अहमद अंसारी ने सुश्री नगमा को माला पहनाते वक्त उनके कंधे पर हाथ रखने की कोशिश की। नगमा ने उनका हाथ झटक दिया। हुसैन अंसारी यहीं नहीं रुके और नगमा की आंख और जुल्फों की तारीफ में कसीदे पढ़ने शुरू कर दिये।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिजनौर के बरहापुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ने अभिनेत्री और पार्टी की स्टार प्रचारक नगमा के साथ आपत्तिजनक हरकतें की जिससे वे नाराज होकर मंच छोड़कर चली गयीं। घटना पिछले बुधवार की है। बरहापुर से कांग्रेस प्रत्याशी हुसैन अहमद अंसारी ने सुश्री नगमा को माला पहनाते वक्त उनके कंधे पर हाथ रखने की कोशिश की। नगमा ने उनका हाथ झटक दिया। हुसैन अंसारी यहीं नहीं रुके और नगमा की आंख और जुल्फों की तारीफ में कसीदे पढ़ने शुरू कर दिये।

मंच पर कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी भी मौजूद थे। हुसैन अंसारी ने शेर – 'कौन सा गम जो ये हाल बना रखा है/ ना मेक अप है ना बालों को सजा रखा है/ खामोखां छेड़ती रहती हैं रुखसारों को' सुनान शुरू किया तो नगमा ने मंच से ही कहा भी कि ये क्‍या बकवास कर रहे हैं तो हुसैन अंसारी ने कहा कि वे बकवास नहीं कर रहे हैं। उनके समझाने से भी कांग्रेस प्रत्याशी नहीं माने और नगमा की सुन्दरता का गुणगान करते रहे। स्थिति यहां तक पहुंची की नाराज नगमा मंच छोड़कर चली गयीं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नगमा के बचाव में आयी है। भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी की इस हरकत पर सवाल उठाये हैं और पार्टी महासचिव राहुल गांधी से ऐसे प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई की अपेक्षा की है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने आज यहां सवाल उठाया कि स्वच्छता का दावा करने वाली कांग्रेस ने ऐसे प्रत्याशी को चुनाव में टिकट कैसे दे दिया। कम से कम एक महिला के साथ ऐसे व्यवहार पर गांधी को कार्रवाई करनी चाहिए। नीचे वीडियो भी देख सकते हैं।

http://www.youtube.com/watch?feature=player_embedded&v=1Odnsc7Ah3I

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...