Yashwant Singh : मेरी दिल्ली में आज वोट का दिन है. इतिहास बनाने का दिन है. नौजवानों को अपनी ताकत दिखा देने का दिन है. इसी दिन का तो हम सबको इंतजार था. राजनीति के ठेकेदारों को उनकी औकात बताने का इंतजार था. कांग्रेस-भाजपा को इस बार गुडबॉय कहिए और झाड़ू पर बिना हिचक बटन दबा दीजिए.

ये छोटा सा काम करके आप बड़ा बदलाव करा देंगे जिसका असर दूर तक और देर तक सुनाई पड़ेगा. मैं अपने सभी परिचितों, शुभचिंतकों, साथियों, प्रशंसकों, आलोचकों से अनुरोध करूंगा कि वे दिल्ली में अपना वोट जरूर दें और झाड़ू पर दें, ताकि नए लड़कों, नए लड़ाकों को उनकी बहादुरी का इनाम दिया जा सके और उनके दावों की आजमाइश के लिए उन्हें मौका दे सकें..
जय हो..
xxx
Yashwant Singh : अदभुत चुनाव है इस बार दिल्ली का. फेसबुक खंगाल लिया.. हर कहीं 'आप' को वोट देने की अपील… दाएं और बाएं बाजू वाले विचारक, समर्थक, शुभचिंतक भी 'आप' को इस बार मौका दिए जाने की बात कह रहे हैं… केजरीवाल सीएम बन गए तो मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि कुछ बुनियादी काम ये आदमी कर डालेगा… इसलिए बिलकुल गल्ती, संकोच, इधर, उधर न करिए…. सीधे झाड़ू वाला बटन दाब दीजिए…
भड़ास के एडिटर यशवंत सिंह के फेसबुक वॉल से.






