गोपाल कांडे के हरियाणा न्यूज चैनल से जुड़ गए हैं योगराज शर्मा. शर्मा इसके पहले ए2जेड न्यूज चैनल में हुआ करते थे. योगराज कई चैनलों के साथ काम कर चुके हैं. ये पता नहीं चल पाया है कि उमेश जोशी अभी हरियाणा न्यूज में हैं या नहीं.
दैनिक हिंदुस्तान, लखनऊ के फोटोग्राफर उमेश शुक्ला ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने नई पारी की शुरुआत दैनिक जागरण, लखनऊ के साथ की है. वे संदीप रस्तोगी का स्थान लेंगे जो इस्तीफा देकर नभाटा, लखनऊ जा चुके हैं.
सूचनाएं, जानकारी, अपडेट, कमेंट, करेक्शन आप भड़ास तक [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





