Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

कांडा के चैनल से उमेश जोशी की भी विदाई होने के आसार?

: कानाफूसी : गोपाल कांडा के गीतिका कांड में फंसने के बाद से उनके दुर्भाग्य का सिलसिला शुरू हो गया है. पहले मंत्री पद गया. फिर वे खुद जेल गए. उसके बाद उनकी कंपनियों पर काले बादल मंडराने लगे. कई प्रोजेक्ट्स और कामधाम बंद हो रहा है. यूपी केंद्रित न्यूज चैनल यूपी न्यूज लगभग बंद हो गया है. इससे जुड़े ज्यादातर लोग पैदल हो चुके हैं. अब हरियाणा न्यूज को लेकर चर्चाओं का दौर चल रहा है.

: कानाफूसी : गोपाल कांडा के गीतिका कांड में फंसने के बाद से उनके दुर्भाग्य का सिलसिला शुरू हो गया है. पहले मंत्री पद गया. फिर वे खुद जेल गए. उसके बाद उनकी कंपनियों पर काले बादल मंडराने लगे. कई प्रोजेक्ट्स और कामधाम बंद हो रहा है. यूपी केंद्रित न्यूज चैनल यूपी न्यूज लगभग बंद हो गया है. इससे जुड़े ज्यादातर लोग पैदल हो चुके हैं. अब हरियाणा न्यूज को लेकर चर्चाओं का दौर चल रहा है.

सूत्रों का कहना है कि यह चैनल बंद नहीं होगा क्योंकि यह हरियाणा बेस्ड है और गोपाल कांडा का सारा कामकाज, आधार, वोटबैक, राजनीति हरियाणा में है. पर बताया जा रहा है कि इस चैनल के हेड उमेश जोशी को जाना पड़ सकता है. कहा जा रहा है कि हरियाणा में नौकरशाहों की एक मजबूत लाबी उमेश जोशी को चैनल से हटाने के लिए अभियान चला रही है. कुछ लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि एक नए संपादक की चैनल में नियुक्ति फाइनल हो चुकी है और  यह नया संपादक हरियाणा के मुख्यमंत्री के इलाके से है और उनकी गुडबुक में है.

जेल में बंद गोपाल कांडा को उनके करीबी लोगों ने समझा दिया है कि मुश्किल के इस वक्त में चैनल वो प्रदर्शन नहीं कर रहे जिसकी उन्हें दरकार है. हालांकि दूसरा पक्ष कहता है कि चैनलों के चलते ही कांडा को सरेंडर करने में आसानी हुई और उन्हें आखिर तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी थी. उधर, कुछ अन्य लोगों का कहना है कि चैनल के कंटेंट से हरियाणा में सरकार से जुड़े कुछ लोग खुश नहीं हैं. वे लगातार दबाव बना रहे हैं कि उमेश जोशी को हटाया जाए.

फिलहाल चैनल के अंदर खींचतान जारी है. देखना है कि उंट किस करवट बैठता है. वैसे, कहने वाले तो कह रहे हैं कि उमेश जोशी के कंधे पर यूपी न्यूज की भी जिम्मेदारी देकर प्रबंधन ने उनमें अपना भरोसा व्यक्त कर दिया है लेकिन यह भरोसा कब तक रहेगा, कुछ कहा नहीं जा सकता. सूत्रों का कहना है कि उमेश जोशी ने अपने बर्ताव से कंपनी के अंदर-बाहर कई विरोधी पैदा कर चुके हैं और ये लोग उन्हें ठिकाने लगाने में जुटे हुए हैं. कुछ लोग उनकी ज्यादा उम्र को लेकर भी सवाल कर रहे हैं और किसी युवा व तेजतर्रार संपादक की नियुक्ति के लिए प्रबंधन पर दबाव डाल रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि उमेश जोशी वरिष्ठ पत्रकार हैं और जनसत्ता, टोटल टीवी समेत कई अखबारों चैनलों में काम कर चुके हैं. उमेश जोशी की पुत्री साक्षी जोशी भी पत्रकार हैं और इंडिया टीवी, आईबीएन7 समेत कई चैनलों में काम कर चुकी हैं. उमेश जोशी के दामाद विनोद कापड़ी भी पत्रकार हैं और इंडिया टीवी में कार्यरत हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...