हरियाणा के सिरसा जिले में एक पोस्टर चर्चा में है. इस पोस्टर में चौदह नवंबर को विश्वकर्मा दिवस मनाए जाने के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोपाल कांडा को बनाया गया है. पोस्टर में गोपाल कांडा की बड़ी सी तस्वीर भी लगी है. इसे लेकर लोग चर्चा कर रहे हैं कि गोपाल कांडा को हर हाल में जमानत मिल जाएगी, तभी तो वे चौदह नवंबर के प्रोग्राम में मुख्य अतिथि बन जाएंगे.
सूत्रों के मुताबिक कांडा के लोग हाईकोर्ट से बेल मिलने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं, इसलिए उनके प्रोग्राम को ओके किया गया है. उधर, अन्य लोगों का सवाल है कि आखिर कांडा के लोगों को ये कैसे पता कि उन्हें अबकी हर हाल में बेल मिल ही जाएगी? इस प्रकरण को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. आप भी देखिए पोस्टर की तस्वीर, जो खुद सारी कहानी बयान कर रही है…

इसे भी पढ़ें- हाईकोर्ट के जज पीके भसीन ने गोपाल कांडा की जमानत पर सुनवाई से खुद को अलग किया





