Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

काजमी पर दर्ज होगा मनी लांड्रिंग का केस

नई दिल्ली : इजरायली राजनयिक पर हमले के आरोपी सैयद मोहम्मद अहमद काजमी के खिलाफ मनी लांड्रिंग का शिकंजा कस गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने काजमी के खिलाफ मनी लांड्रिंग रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत केस दर्ज कर उनकी पत्नी को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। वहीं हमले के आरोपी चार ईरानी नागरिकों के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कार्नर नोटिस जारी कर दिया है।

नई दिल्ली : इजरायली राजनयिक पर हमले के आरोपी सैयद मोहम्मद अहमद काजमी के खिलाफ मनी लांड्रिंग का शिकंजा कस गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने काजमी के खिलाफ मनी लांड्रिंग रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत केस दर्ज कर उनकी पत्नी को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। वहीं हमले के आरोपी चार ईरानी नागरिकों के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कार्नर नोटिस जारी कर दिया है।

ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर काजमी को मिली विदेशी मुद्रा के स्रोत की जांच विदेशी मुद्रा प्रबंधन कानून (फेमा) के तहत शुरू की गई थी। पर राजनयिक पर हमले में काजमी की भूमिका से जुड़े सबूत देखने के बाद एजेंसी ने मनी लांड्रिंग का केस दर्ज करने का फैसला किया। उनके मुताबिक काजमी और उसकी पत्नी को नियमित तौर पर विदेशी मदद मिलती रही है। इस महीने तक काजमी की पत्नी ने 18,78,500 रुपये, जबकि काजमी ने 3.80 लाख रुपये विदेशी मुद्रा के तौर पर प्राप्त किए हैं। काजमी को मिली विदेशी मुद्रा का संबंध राजनयिक पर हमले से साबित होने की स्थिति में मनी लांड्रिंग रोकथाम कानून के तहत उसे जब्त किया जा सकता है।

दूसरी ओर राजनयिक पर हमले की साजिश रचने वाले चार ईरानी नागरिकों के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कार्नर नोटिस जारी कर दिया है। दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर सीबीआइ ने इंटरपोल से इन ईरानी नागरिकों के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी करने को कहा था। रेड कार्नर के आधार पर इंटरपोल से जुड़े सभी 190 देशों में कहीं देखे जाने पर इन नागरिकों को गिरफ्तार कर भारत प्रत्यर्पण किया जा सकता है। साभार : जागरण

 

 
 

 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...