Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

काटजू ने एनबीसीए से खुर्शीद और इंडिया टुडे समूह के खिलाफ आरोपों की जांच को कहा

नई दिल्ली । सलमान खुरशीद और इंडिया टुडे समूह के बीच चल रहे मामले को लेकर प्रेस परिषद के अध्यक्ष और पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मार्कण्डेय काटजू ने सोमवार को अपने तरीके से पहल की। उन्होंने पूर्व प्रधान न्यायाधीश और राष्ट्रीय प्रसारण मानक संघ के प्रमुख जस्टिस जेएस वर्मा से कानून मंत्री खुरशीद और इंडिया टुडे समूह के खिलाफ आरोपों की जांच कर अपनी रिपोर्ट देने को कहा है। उन्होंने इस सिलसिले में वर्मा को एक खत लिया है।

नई दिल्ली । सलमान खुरशीद और इंडिया टुडे समूह के बीच चल रहे मामले को लेकर प्रेस परिषद के अध्यक्ष और पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मार्कण्डेय काटजू ने सोमवार को अपने तरीके से पहल की। उन्होंने पूर्व प्रधान न्यायाधीश और राष्ट्रीय प्रसारण मानक संघ के प्रमुख जस्टिस जेएस वर्मा से कानून मंत्री खुरशीद और इंडिया टुडे समूह के खिलाफ आरोपों की जांच कर अपनी रिपोर्ट देने को कहा है। उन्होंने इस सिलसिले में वर्मा को एक खत लिया है।

खत में उन्होंने कहा है कि मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि इस मामले की आप पूरी तरह जांच करें और अपने निष्कर्षों को सार्वजनिक करें ताकि सच सामने आए और जो दोषी हैं उन्हें लोग पहचानें। काटजू ने हालांकि यह चिंता भी जताई है कि खबरिया चैनल आम तौर पर अपनी खबरों की उचित जांच नहीं करता। उनका कहना है कि यह इकलौता मामला नहीं है, जिस पर सवाल उठे हैं। इस तरह की शिकायतें अक्सर आती है कि ‘ब्रेकिंग न्यूज‘ के चक्कर में मीडिया और खासतौर से खबरिया चैनल किसी भी खबर दिखाने या किसा व्यक्ति या संस्थान पर सवाल उठाने से पहले उचित जांच नहीं करता।

पत्र में काटजू ने लिखा है कि इस मामले को बेहतर ढंग से देखा जाना चाहिए और इसके लिए जस्टिस वर्मा से बेहतर कोई नहीं हो सकता क्योंकि सबके मन में जस्टिस वर्मा के लिए बहुत इज्जत है। उन्होंने कहा कि कुछ वकील आज मेरे आवास पर मुझसे मिले और सुझाव दिया कि दोनों तरफ से चूंकि परस्पर विरोधी बातें कही जा रही हैं, इसलिए मुनासिब होगा कि कोई बेहतर शख्स इस मामले को देखे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...