भारतीय टीवी इंडस्ट्री बड़ी प्रगतिशील है और इसके प्रोग्राम भी एक अलग प्रभाव रखते हैं. इसी में 'कामेडी नाईट विद कपिल' का कुछ अलग ही अंदाज है. इसी को टक्कर देने के लिये आ गया है एक नया शो जो कि टीवी सीरियलों के चैनल पर नहीं बल्कि समाचार चैनल पर है. ये शो इन्डिया न्यूज पर है जिसका नाम है चुनावी नाइट विद दीपक चौरसिया. वैसे ये 'इन्डिया न्यूज' चैनल समाचारों के लिये है लेकिन इसमें समाचार के नाम पर कुछ नहीं है, सिर्फ पैसा कमाना और सुपारी पत्रकारिता है.
अब इसमें एक और कार्यक्रम प्रारभ्म हुआ है जो कि पूर्णतया कामेडी नाइट विद कपिल के तर्ज पर है. बिल्कुल वैसा ही स्टेज और माहौल है जैसा कपिल के शो में है. इस शो में अन्तर सिर्फ इतना है कि ये न्यूज चैनल पर है. इस तरह के चैनल, शो और पत्रकारों की पत्रकारिता को देखकर लगता है कि आज इस तरह के चैनल सिर्फ धन्धा करते हैं. इन्डिया न्यूज चैनल पत्रकारिता के नाम पर भारतीय मीडिया मे एक बदनुमा दाग है. ये उन पत्रकारों की पत्रकारिता को भी बदनाम कर रहा है जो सत्य, पत्रकारिता के नियम व उसूलों को आज भी जीवित किये हैं.
सौरभ राजपूत
[email protected]
झीझक
कानपुर देहात
यूपी
इस शो पर पत्रकार मयंक सक्सेना अपने फेसबुक वॉल पर लिखते हैं….
Mayank Saxena : इंडिया न्यूज़ पर एक बेहद वाहियात कार्यक्रम…असफल ह्यूमर…खराब कॉपी…व्यंग्य की गुंजाइशों की निर्ममता से हत्या करते हुए…एक कम उम्र की लड़की से फूहड़ मूर्खताएं करवाता हुआ…संभवतः टीवी न्यूज़ का सबसे घटिया वर्तमान शो… चुनावी नाइट्स विद दीपक… (अमां आप लोगों के पास कुछ नया नहीं है क्या???)






