दक्षिण-पश्चिमी चीन के यान शहर में एक महिला टीवी पत्रकार ने शादी को बीच में छोड़कर वेडिंग गाउन में ही रिपोर्टिग कर अपने काम के जुनून को साबित किया है। उसने शादी समारोह की जगह पेशे की मांग को अधिक महत्व दिया। चेंग यिंग नाम की महिला पत्रकार शनिवार को अपनी शादी के कार्यक्रम में व्यस्त थी। इसी दौरान वहां भूकंप आया, जिसमें 156 लोगों की मौत हो गई और करीब 5500 से अधिक लोग घायल हो गए।
ऐसे में वह महिला पत्रकार शादी को छोड़कर वेडिंग गाउन में ही रिपोर्टिग पर निकल पड़ी। उसने न सिर्फ भूकंप की ब्रेकिंग न्यूज दी बल्कि भूकंप से प्रभावित हुए स्थानीय लोगों का इंटरव्यू भी किया। द साउथ चाइना मॉर्निग पोस्ट के अनुसार, शादी के दौरान रिपोर्टिग कर रही महिला पत्रकार की पहचान चेंग यिंग के रूप में हुई है। साभार : भास्कर






