तेज तर्रार टीवी पत्रकार और इंडिया न्यूज के एडिटर-इन-चीफ दीपक चौरसिया टीवी पर लौट आए हैं. नरेंद्र मोदी की दावेदारी पर जेडीयू के तेवर को लेकर शनिवार की सुबह 11 बजे से ही दीपक लगातार अपने चैनल पर चल रही बहस में हिस्सा ले रहे हैं. इंदौर हवाई अड्डे पर 28 मार्च को एक दुर्घटना के बाद से वो टीवी पर नहीं दिख रहे थे. दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर में उनकी सर्जरी हुई थी. अस्पताल से छूटने के हफ्ते भर के अंदर ही दीपक आराम और काम दोनों एक साथ करने के मूड में दिख रहे हैं.
दीपक ने सर्जरी के बाद भी कायम दर्द को दरकिनार करते हुए घर से ही कुछ कार्यक्रम में हिस्सा लेने का फैसला किया है. दीपक से डॉक्टरों ने फील्ड में उतरने के लिए दो-तीन हफ्ते और आराम करने को कहा है. इसलिए तब तक के लिए दीपक के घर को ही मिनी स्टूडियो में बदला जा रहा है ताकि चैनल का फ्लैगशिप प्रोग्राम टुनाइट विद दीपक जल्दी शुरू हो सके. नीचे आज की उस बहस के एक हिस्से का वीडियो लिंक है जिसमें दीपक ने हिस्सा लिया.






