Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

कालगर्ल के साथ पकड़े गए मजिस्ट्रेट को बचा लिया न्यायपालिका ने!

सुप्रीम कोर्ट ने गांगुली के मामले में तेजी दिखाई लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट (तीस हजारी कोर्ट) के एक मजिस्ट्रेट जो हरियाणा में काल गर्ल के साथ पकड़ा गया था, के मामले में चुप है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पी सदाशिवम ने एक लॉ इंटर्न द्वारा अपने ब्लाग में जस्टिस गांगुली पर छेड़छाड़ के आरोप लगाने पर तेजी से कार्रवाई करते हुए जांच शुरू करवा दी लेकिन उनके नाक के नीचे दिल्ली हाई कोर्ट के एक मजिस्ट्रेट के खिलाफ कार्यवाही करने के मामले में कोई प्रगति नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट ने गांगुली के मामले में तेजी दिखाई लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट (तीस हजारी कोर्ट) के एक मजिस्ट्रेट जो हरियाणा में काल गर्ल के साथ पकड़ा गया था, के मामले में चुप है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पी सदाशिवम ने एक लॉ इंटर्न द्वारा अपने ब्लाग में जस्टिस गांगुली पर छेड़छाड़ के आरोप लगाने पर तेजी से कार्रवाई करते हुए जांच शुरू करवा दी लेकिन उनके नाक के नीचे दिल्ली हाई कोर्ट के एक मजिस्ट्रेट के खिलाफ कार्यवाही करने के मामले में कोई प्रगति नहीं है।

आज से चार वर्ष पहले उक्त मजिस्ट्रेट हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे में एक कालगर्ल के साथ पकड़ा गया था। मजिस्ट्रेट, काल गर्ल और तीन अन्य व्यक्तियों के खिलाफ इमोरल ट्रैफिकिंग एक्ट में केस दर्ज किया गया। बाकी को तो गिरफ्तार करके अदालत में पेश कर दिया लेकिन मजिस्ट्रेट को गिरफ्तार करने के लिए चूंकि दिल्ली हाई कोर्ट की अनुमति लेनी जरूरी थी, इसलिए उसे छोड़ दिया। पानीपत पुलिस ने दिल्ली हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार को लिखित सूचना देकर उक्त मजिस्ट्रेट के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी।

कालगर्ल और मजिस्ट्रेट


सूचना अधिकार कार्यकर्ता पी.पी. कपूर को दिल्ली हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ने सूचित किया कि इस मामले में कोर्ट की प्रशासनिक व निरीक्षण कमेटी जांच कर रही है। जांच की प्रगति के बारे में दिल्ली हाई कोर्ट ने कुछ भी बताने से मना कर दिया। इस संवाददाता ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक के लोक संपर्क अधिकारी को मेल भेजकर केस की प्रगति के बारे में पूछा तो कोई जवाब नहीं मिला। इधर पानीपत पुलिस ने सूचना के अधिकार के अंतर्गत पी.पी. कपूर को सूचित किया कि इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने उक्त मजिस्ट्रेट को गिरफतार करने की अनुमति देने से मना कर दिया है।

लेखक पवन कुमार बंसल हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...