Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

कालाबाजारियों ने पत्रकार को पीटा, लूट का मामला भी दर्ज कराया

: हालत गंभीर : अहमदाबाद शहर के नरोडा इलाके मे मंगलवार को सरकारी राशन के कालाबाजारियों ने एक पत्रकार को अपने मिल के अन्दर बंधक बनाकर डंडे व रबर के बेल्ट से जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घायल पत्रकार का नाम अमित भावसार है और वह अहमदाबाद शहर से निकलने वाले मेट्रो मीडिया साप्ताहिक समाचार पत्र से लंबे समय से जुडे थे। अमित सरकारी राशन के कालाबाजारियों के खिलाफ एक स्टोरी कर रहे थे। इसी के चलते राशन के कालाबाजारियों ने न ही सिर्फ उन पर हमला करवाया बल्कि उन्हें फर्जी लूट के केस में फंसवा दिया। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल मे भर्ती किया गया है, जहां उनही हालत नाजुक बनी हुई है।

हकीकत कुछ इस प्रकार है कि कल अमित भावसार अपनी स्टोरी के चलते सरकारी गोदाम से चुराया हुआ सराकारी राशन से खचाखच भरे एक ट्रक का पीछा करते हुए नरोडा इलाके में स्थित भगवती राइस मिल के बाहर पहुंच गये। बाद में जब अमित उस ट्रक की तस्वीरें खींचने लगे तभी उनको मिल के कुछ मजदूरों ने पकड़ लिया और फिर मिल के अन्दर ले जाकर उन्हें बंधक बना लिया तथा डंडे व रबर के बेल्ट से उनकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई करवाने वाले मिल मालिक अशोक पटेल व प्रवीण पटेल का भाजपा से सीधा नाता है। बेतहाशा मारने के बाद भी जब उनका दिल नहीं भरा तो उन दोनों ने मिलकर एक भाजपा के नेता की मदद से उन पर लूट का झूठा केस भी दर्ज करवा दिया।

पुलिस ने अमित के खिलाफ आईपीसी की धारा 292 व 293 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल उन्हें गंभीर रूप से घायल पत्रकार को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल मे भर्ती किया गया है, जहां उनही हालत नाजुक बनी हुई है। दूसरी तरफ यह सूचना भी मिल रही है कि अमित अवैध वसूली के चलते ही मिल में गये थे। मिल मालिक से उन्होंने 50 लाख रुपये की मांग की थी, लेकिन मिल मालिक केवल 5 लाख रुपये देने को ही तैयार था। इसलिए दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी के चलते ही मिल मालिक ने उनकी जमकर पिटाई करवा दी। अमित की शिकायत पर पुलिस ने मिल मालिकों के खिलाफ भी आईपीसी की धारा 324 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...