Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

कालेधन के खिलाफ मुहिम छेड़ने वाले बाबा रामदेव कालेधन का बचाव करते हुए कैमरे में कैद हो गए (देखें वीडियो)

अलवर में एक सभा के दौरान भाजपा उम्मीदवार महंत चांदनाथ और बाबा रामदेव मंच पर मौजूद थे. इस दौरान चांदनाथ मंच पर लगे कैमरों को भूल गए और बाबा रामदेव से कहने लगे कि उन्हें अपने क्षेत्र में पैसे के लेनदेन में बड़ी दिक्कत पेश आती है. चांदनाथ ने बाबा को उनका पैसा पकड़े जाने की बात बताई. बाबा ने तुरंत उनका हाथ दबाते हुए कहा, 'बावला है क्या, पैसे की बात यहां मत कर, मीडिया सुन रहा है.'

अलवर में एक सभा के दौरान भाजपा उम्मीदवार महंत चांदनाथ और बाबा रामदेव मंच पर मौजूद थे. इस दौरान चांदनाथ मंच पर लगे कैमरों को भूल गए और बाबा रामदेव से कहने लगे कि उन्हें अपने क्षेत्र में पैसे के लेनदेन में बड़ी दिक्कत पेश आती है. चांदनाथ ने बाबा को उनका पैसा पकड़े जाने की बात बताई. बाबा ने तुरंत उनका हाथ दबाते हुए कहा, 'बावला है क्या, पैसे की बात यहां मत कर, मीडिया सुन रहा है.'

ब्लैक मनी के खिलाफ जोरशोर से अभियान छेड़े बाबा रामदेव अपनी कलई खुलते देख सकपका गए. बाबा रामदेव को डर था कि कहीं यह बात कैमरे में कैद न हो जाए. रामदेव ने इसके बाद फुसफुसा कर मंच पर लगे कैमरों की ओर महंत का ध्यान दिलाते हुए कहा, 'बावले हो क्या.. जब माइक्रोफोन ऑन हों तब ऐसी बात नहीं करनी चाहिए'. लेकिन बाबा रामदेव को जिस बात का डर था, वही बात हो गई और सारी बातचीत कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. इस तरह कालेधन के खिलाफ मुहिम छेड़ने वाले बाबा रामदेव कालेधन का बचाव करते हुए कैमरे में कैद हो गए. 

हालांकि बाबा रामदेव के फुसफुसाकर कहने भर से चांदनाथ को गलती का अहसास हुआ और मीडिया की ओर देख हंसने लगे. चांदनाथ चुनाव में पैसे की दिक्कत की बात कर रहे थे. इसी दौरान कैमरे से बेपरवाह ही बोले, 'पैसे लाने में बहुत दिक्कत हो रही है, म्हारे पैसे भी पकड़े गए.' रामदेव ने उन्हें इसी बात पर तत्काल रोका.

बाद में मीडिया के लोगों ने सवाल पूछा तो दोनों ने झूठ बोल दिया और कहा कि पैसों की कोई बात ही नहीं हुई. चांदनाथ तो यहां तक बोल पड़े कि पैसे की बात मीडिया की कल्पना है, बाबा से पैसों की कोई बात ही नहीं हुई. गौरतलब है कि नौ अप्रैल को अलवर में एक जगह से 15 लाख तथा दूसरे स्थान से चार लाख रुपए पकड़े गए थे.

रामदेव और चांदनाथ की बातचीत का वीडियो देखने के लिए उपर की तस्वीर या नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें….

http://bhadas4media.com/video/viewvideo/787/society-concern/ramdev-exposed.html

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...