Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

काशीपुर मीडिया क्लब का गठन

काशीपुर। नगर के बुद्धिजीवी पत्रकारों ने काशीपुर मीडिया क्लब का गठन किया है। पत्रकार आरडी खान क्लब के अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार शिवअवतार शर्मा को क्लब का महामंत्री चुना गया है। क्लब के रजिस्ट्रेशन व अन्य दस्तावेजी कार्रवाई के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है।

काशीपुर। नगर के बुद्धिजीवी पत्रकारों ने काशीपुर मीडिया क्लब का गठन किया है। पत्रकार आरडी खान क्लब के अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार शिवअवतार शर्मा को क्लब का महामंत्री चुना गया है। क्लब के रजिस्ट्रेशन व अन्य दस्तावेजी कार्रवाई के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है।

नगर के बुद्धिजीवी पत्रकारों की बैठक हरवंश विष्ट की अध्यक्षता में हुई। इसमें काशीपुर मीडिया क्लब के गठन पर चर्चा की गई। वरिष्ठ पत्रकार आरडी खान को क्लब का अध्यक्ष व शिवअवतार शर्मा को महामंत्री चुना गया है। उनके अलावा उमेश कश्यप (दैनिक हॉक) वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एफयूखान (दैनिक आज) उपाध्यक्ष, विनोद सिंह (दैनिक न्यूज प्रिंट) संगठन मंत्री, हरवंश विष्ट (दैनिक भास्कर) कोषाध्यक्ष, मनोज श्रीवास्तव (उत्तरांचल दर्पण) आय-व्यय निरीक्षक, एमए राहुल (प्रधान टाइम्स) प्रचार मंत्री, स्वतंत्र नवीन सक्सेना एड को कानूनी सलाहकार बनाया गया है।

विनोद भगत (शब्द दूत) व नीरज गुप्ता (कुमाऊं एक्सप्रेस) को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। मौ. रफी खान (जैन न्यूज) व विपिन चौहान टीटू (काशीपुर एक्सप्रेस) को कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया है। क्लब की कार्यकारिणी का विस्तार शीघ्र ही किया जायेगा। जिसमें निष्ठावान पत्रकारों को तरजीह दी जायेगी। क्लब के रजिस्ट्रेशन का दायित्व पांच सदस्यीय समिति को सौंपा गया है। बैठक में पत्रकारों के उत्पीड़न व पीत पत्रकारिता से सम्बंधित मामलों पर भी चर्चा की गई। इस सम्बंध में उच्चाधिकारियों से वार्ता करने का निर्णय लिया गया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...