Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

दिल्ली

किरण बेदी और बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना

Nadim S. Akhter : एक कहावत सुनी है आपने. बेगानी शादी में, अब्दुल्ला दीवाना. किरण बेदी कुछ उसी तरह का काम कर रही हैं. पहले तो लाख मान-मनौव्वल पर वह -राजनीति नहीं करने- की अपनी जिद पर अड़ी रहीं. शुचिता वाली सोच. लेकिन अब जब आम आदमी पार्टी को आशातीत सफलता मिल गई है तो किरण बेदी परेशान हैं. कैसे अपनी उपयोगिता दिखाएं. सो उन्होंने बीजेपी और -आप- के बीच मध्यस्थता करने का ऐलान कर दिया ताकि दिल्ली की जनता को दोबारा चुनाव में ना जाना पड़ जाए.

Nadim S. Akhter : एक कहावत सुनी है आपने. बेगानी शादी में, अब्दुल्ला दीवाना. किरण बेदी कुछ उसी तरह का काम कर रही हैं. पहले तो लाख मान-मनौव्वल पर वह -राजनीति नहीं करने- की अपनी जिद पर अड़ी रहीं. शुचिता वाली सोच. लेकिन अब जब आम आदमी पार्टी को आशातीत सफलता मिल गई है तो किरण बेदी परेशान हैं. कैसे अपनी उपयोगिता दिखाएं. सो उन्होंने बीजेपी और -आप- के बीच मध्यस्थता करने का ऐलान कर दिया ताकि दिल्ली की जनता को दोबारा चुनाव में ना जाना पड़ जाए.

वाह. किरण जी, वाह. आप तो ऐसी ना थीं. साथ आंदोलन किया था तो -आप- यानी आम आदमी पार्टी को जानती-समझती भी होंगी कि क्यों यह पार्टी चुनाव लड़ के आई?? जब जानती हैं कि -आप- किसी भी राजनीतिक पार्टी से हाथ नहीं मिलाएगी, कल रात से केजरीवाल-योगेंद्र यादव समेत -आप- के तमाम नेता ये बात कह रहे हैं तो फिर ये कैसे सोच लिया कि आप -आप- और बीजेपी के बीच सरकार बनाने के लिए मध्यस्थता करेंगी???

दाल में कुछ काला है या पूरी दाल काली है…कहीं ये अरविंद केजरीवाल का गेम बजाने का गेमप्लान तो नहीं.???? राजनीति और जंग में सब जायज है. लेकिन केजरीवाल भी कच्चे खिलाड़ी नहीं. कुछ और सोचिए किरण जी. थोड़ा ठोस और बेहतर. हाजमोला टाइप के विचार पासे की तरह फेंकेंगी तो दांव उल्टा भी पड़ सकता है. जय हो.

युवा पत्रकार नदीम एस. अख्तर के फेसबुक वॉल से.


Balendu Swami : किरण बेदी ने सलाह दी है कि आप को भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनानी चाहिए! मिसेज बेदी बाबा रामदेव की भक्त हैं, भाजपा से उनका प्रेम किसी से छुपा नहीं है! केजरीवाल को अन्ना और बेदी जैसे लोगों से सम्मानजनक दूरी बनाकर रखनी चाहिए, अन्यथा इन्होंने केवल नुक्सान ही किया है और आगे भी करेंगे!

बालेंदु स्वामी के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...