Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

कुछ ही दिन में सहारा से आउट हुए वाशिन्‍द्र मिश्र

अभी कुछ दिन पहले ही जी न्‍यूज यूपी-उत्‍तराखंड को छोड़कर सहारा पहुंचे वाशिन्‍द्र मिश्र की सहारा से विदाई हो गई है. बताया जा रहा है कि उन्‍होंने ने ही सहारा की स्थितियों से तंग होकर चैनल छोड़ दिया है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पा रही है. परन्‍तु विश्‍वसनीय सूत्रों का कहना है कि वाशिन्‍द्र मिश्र यहां से बेसहारा होकर जा चुके हैं. पिछले काफी समय से जी न्‍यूज से सहारा समूह से जुड़ने की चर्चाओं के बीच बड़े अरमानों के साथ वाशिन्‍द्र सहारा के नेशनल चैनल के हेड बनकर पहुंचे थे, पर इतनी जल्‍दी विदाई हो जाएगी शायद इसका अंदाजा उन्‍हें भी नहीं रहा होगा.

अभी कुछ दिन पहले ही जी न्‍यूज यूपी-उत्‍तराखंड को छोड़कर सहारा पहुंचे वाशिन्‍द्र मिश्र की सहारा से विदाई हो गई है. बताया जा रहा है कि उन्‍होंने ने ही सहारा की स्थितियों से तंग होकर चैनल छोड़ दिया है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पा रही है. परन्‍तु विश्‍वसनीय सूत्रों का कहना है कि वाशिन्‍द्र मिश्र यहां से बेसहारा होकर जा चुके हैं. पिछले काफी समय से जी न्‍यूज से सहारा समूह से जुड़ने की चर्चाओं के बीच बड़े अरमानों के साथ वाशिन्‍द्र सहारा के नेशनल चैनल के हेड बनकर पहुंचे थे, पर इतनी जल्‍दी विदाई हो जाएगी शायद इसका अंदाजा उन्‍हें भी नहीं रहा होगा.

सूत्रों का कहना है कि बसपा-सपा के कई नेताओं से नजदीकी रखने वाले वाशिन्‍द्र मिश्र नरेश अग्रवाल की सिफारिश पर सहारा पहुंचे थे. जिन अरमानों को लेकर वाशिन्‍द्र सहारा पहुंचे थे, वे पहले ही दिन से पूरे नहीं हुए. वे ग्रुप हेड बनने का सपना लेकर सहारा पहुंचे थे परन्‍तु उन्‍हें सहारा में लगभग अनजाने से नेशनल न्‍यूज चैनल का हेड बना दिया गया. इस चैनल का डिस्‍ट्रीब्‍यूशन भी बहुत कमजोर है, लिहाजा पहले कदम पर ही वाशिन्‍द्र को झटका लगा. खैर किसी तरह इन्‍होंने सहारा ज्‍वाइन तो कर लिया, परन्‍तु बताया जा रहा है कि इसके बाद इनके सामने मुश्किलें आनी शुरू हो गईं.

सूत्रों का कहना है कि स्‍वतंत्र मिश्रा एंड कंपनी ने वाशिन्‍द्र को काम करने की आजादी नहीं लेने दी. इसकी शिकायत वाशिन्‍द्र ने संदीप बाधवा से करते हुए इस्‍तीफा देने की धमकी दी. बाधवा ने पूरे मामले से सहारा श्री सुब्रत राय को भी अवगत कराया. बताया जा रहा है कि वाशिन्‍द्र मिश्र की धमकी सहाराश्री को भी पसंद नहीं आई. उनकी तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद वाशिन्‍द्र मिश्र के पास इस्‍तीफा देने के अलावा कोई और चारा भी नहीं बचा था. दस दिन भी ठीक से नहीं बीते और वाशिन्‍द्र मिश्र आसमान से गिरकर खजूर में अटक गए. क्‍योंकि जी न्‍यूज में वाशिन्‍द्र मिश्र कहीं ज्‍यादा मजबूत स्थिति में थे, परन्‍तु सहारा ज्‍वाइन करके उन्‍होंने अपने पैर पर ही कुल्‍हाड़ी मार ली.

सूत्रों का कहना है कि वाशिन्‍द्र ने जाने पहले यह भी कहा कि सहारा प्रोफेशनल पत्रकारों के काम करने की जगह नहीं है. गौरतलब है कि इसके पहले पुण्‍य प्रसून बाजपेयी और संजीव श्रीवास्‍तव जैसे पत्रकार भी सहारा से विपरीत परिस्थितियों में जा चुके हैं. हालांकि वाशिन्‍द्र मिश्र के सहारा से हटने के संदर्भ में बात करने के लिए फोन किया गया तो उन्‍होंने मोबाइल पिक नहीं किया.


संबंधित खबर – जी न्‍यूज से इस्‍तीफा देकर सहारा नेशनल चैनल के न्‍यूज हेड बने वाशिन्‍द्र मिश्र

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...