Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

कुत्ते के नाम पर विशेष पुरस्कार शुरू करने की मांग करने वाले हैं जस्टिस काटजू!

Mayank Saxena : बार बार कोशिश कर रहा हूं लेकिन अमिताभ के कुत्ते की मौत (सॉरी निधन) के सदमे से उबर नहीं पा रहा हूं…घर लौटते वक्त पीछे से कुत्तों ने दौड़ाया तो लगा कि वही पुकार रहा है…एक बार तो लगा कि बाइक रोक कर खुद को कटवा ही लूं…लेकिन तब तक उनका इलाका निकल गया, वो फिर से कुत्ते बन गए…

Mayank Saxena : बार बार कोशिश कर रहा हूं लेकिन अमिताभ के कुत्ते की मौत (सॉरी निधन) के सदमे से उबर नहीं पा रहा हूं…घर लौटते वक्त पीछे से कुत्तों ने दौड़ाया तो लगा कि वही पुकार रहा है…एक बार तो लगा कि बाइक रोक कर खुद को कटवा ही लूं…लेकिन तब तक उनका इलाका निकल गया, वो फिर से कुत्ते बन गए…

घर आया तो गली में हर कुत्ते की आंख में आंसू दिखाई दे रहे थे…लगा कि बस सिर हाथ फेरते ही गले लग के फूट फूट के रोने लगेंगे…बैकग्राउंड में लगा कि अचानक तेरी मेहरबानियां गाना बज उठा है…घर में घुसा तो महसूस किया कि आज कोई कुत्ता भौंक नही रहा है…

सुना है दोपहर से सलमान के कुत्तों ने कुछ नहीं खाया है…संजू बाबा ने तो जेल अधिकारियों से अमिताभ के कुत्ते की शवयात्रा में शामिल होने के लिए पेरोल भी मांगी थी…जेल अधिकारी भी भावुक थे, लेकिन नियमों के आगे बेबस थे…महेश भट्ट बहुत दुखी थे और जस्टिस काटजू कुत्ते के नाम पर विशेष पुरस्कार शुरू करने की मांग करने वाले हैं…श्वान श्री, श्वान भूषण और श्वान विभूषण नाम से…

रामगोपाल वर्मा ने अपनी नई फिल्म तेरी कितनी मेहरबानियां का एलान कर दिया है…सपा सरकार संभवतः कल तक उसकी याद में सैफई में एक विशाल स्नानागार बनवा सकती है, जहां गर्मियों में प्रदेश भर के कुत्तों को एसी में स्पेशल बाथ और मसाज मुहैया कराया जाएगा…

ख़ैर इससे मेरा दुख तो कम नहीं होगा…किसी ने सलाह दी है कि कल के अखबार में इसी ख़बर के ऊपर समोसा रख कर खाने से कुछ आराम मिलेगा…आप भी आराम की दवा कीजिए…होनी और धोनी पर किसका बस है…अमिताभ के कुत्ते का देहावसान समूची इंसानियत की क्षति है…एक युग का अंत है…

यह व्यंग्य पत्रकार मयंक सक्सेना के फेसबुक वॉल से लेकर यहां प्रकाशित किया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...