हिन्दी पत्रकारिता के पुरोधा पंडित हरि शंकर द्विवेदी की स्मृति में पंडित हरि शंकर द्विवेदी फाउन्डेशन एंव विज़न 2020 राष्ट्रीय पत्रिका द्वारा ‘पत्रकार सम्मान’ का आयोजन 26 नवम्बर, 2011 को देहरादून मे किया जा रहा है। ‘‘जर्नलिस्ट ऑफ द इयर 2011’’ का सम्मान हिन्दी के प्रमुख पत्रकार कुमार सौवीर को एवं ‘‘यंग जर्नलिस्ट ऑफ द इयर 2011’’ का सम्मान नीरज उत्तराखण्डी को उत्तराखण्ड के माननीय मुख्यमंत्री मेजर जनरल (रिटायर्ड) श्री बी.सी. खन्डूरी द्वारा दिया जाएगा।
फाउन्डेशन के अध्यक्ष हर्ष वर्द्धन द्विवेदी एवं विज़न 2020 के प्रबंध संपादक श्री एस.एस तोमर के संयुक्त प्रयास से इस सम्मान का आयोजन किया जा रहा है। यह फाउन्डेशन पत्रकारिता के क्षेत्र के अलावा शिक्षा एंव नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी कार्यरत है। पंडित जी ने पत्रकारिता को हमेशा सम्मान से देखा जाने वाला आचरण बताया था। उसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए फाउन्डेशन ने उन पत्रकारों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है, जो पंडित जी के आदर्शों को आज भी अपने जीवन का आदर्श बना कर चल रहे हैं तथा जिन्हों ने पत्रकारिता को गौरवान्वित करके रखा है। प्रेस रिलीज






