Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

कुरुक्षेत्र में दी ट्रिब्यून के पत्रकार शेखर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कुरुक्षेत्र के एसपी राकेश आर्य और पत्रकारों में छतीस का आंकड़ा जगजाहिर है. जब वे करनाल में रहे तो वहां भी पत्रकारों से सींग भिड़ाये रहे और पत्रकारों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए. अब कुरुक्षेत्र में भी एसपी साहिब और पत्रकारों के बीच महाभारत हो रही है. बिहार के एक नवयुवक कौशल (उम्र पन्द्रह साल) की शिकायत पर ट्रिब्यून के कुरुक्षेत्र में नियुक्त युवा पत्रकार शेखर सिंह के खिलाफ मामूली से कागज के टुकड़े पर लिखी दरखास्त पर ही आईपीसी की दफा  377 /506 /511 के तहत मामला दर्ज कर शेखर की गिरफ़्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी गई है.

इससे पहले शेखर ने तीन दिन पहले एसपी साहिब को ग़ुम किए गए छयालीस हजार रुपयों की चोरी के बारे लिखित शिकायत दी थी.  उस शिकायत का तो कुछ नहीं बना. लगभग बीस पत्रकार प्रेस क्लब संरक्षक विनोद जिंदल प्रधान विनोद महला की अध्यक्षता में इकट्ठा हुए और एसपी को मिलकर गुहार लगायी कि मामला झूठा है, शेखर को बख्श दो.

लेकिन एसपी साहिब टस से मस नहीं हुए. बोले- मामला जूठा है तो शिकायतकर्ता का शपथ पत्र लाओ.  जानते हैं कि न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी. अगर शिकायतकर्ता शपथ पत्र देगा तो उसके खिलाफ पुलिस झूठी सूचना देने के आरोप में मामला बना देगी. फिलहाल शेखर पर इतना दबाव है कि उसे पुलिस से बचने के लिए अंडरग्राउंड रहना पड़ रहा है.  वैसे भी भी आज पत्रकारिता बनिए की नौकरी रह गयी है, वरना अगर सभी पत्रकार एकजुट हैं, सच्चे साफ़ सुथरे हैं तो क्यों नहीं खोले देते एसपी के खिलाफ मोर्चा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...