Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

केजरीवाल और पुण्य प्रसून के बीच ‘सेटिंग’ वाले वीडियो को लेकर अखबारों में भी छपी खबरें

अरविंद केजरीवाल और पुण्य प्रसून बाजपेयी में आफ द रिकार्ड बातचीत वाले वीडियो के लीक हो जाने व सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद इससे संबंधित खबरें अखबारों में भी चटखारे लेते हुए छपी है. नवभारत टाइम्स, प्रभात खबर, दैनिक जागरण सहित कई अखबारों की यह खबर सुर्खियां बनी है… अखबारों में क्या छपा है, इसे जानने के लिए नीचे दी गई खबरें पढ़ें…

अरविंद केजरीवाल और पुण्य प्रसून बाजपेयी में आफ द रिकार्ड बातचीत वाले वीडियो के लीक हो जाने व सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद इससे संबंधित खबरें अखबारों में भी चटखारे लेते हुए छपी है. नवभारत टाइम्स, प्रभात खबर, दैनिक जागरण सहित कई अखबारों की यह खबर सुर्खियां बनी है… अखबारों में क्या छपा है, इसे जानने के लिए नीचे दी गई खबरें पढ़ें…

नवभारत टाइम्स

सामने आया केजरीवाल की 'मीडिया से सेटिंग' का विडियो

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरविंद केजरीवाल अक्सर मीडिया पर पक्षपाती होने का आरोप लगाते हैं, लेकिन एक ऐसा विडियो सामने आया है, जिसमें वह खुद मीडिया से 'सेटिंग-गेटिंग' करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह विडियो केजरीवाल के दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू के बाद का है। यूट्यूब पर इस 1 मिनट के विडियो को 'अरविंद केजरीवाल ऐंड पुण्य प्रसून बाजपेयी एक्सपोज्ड' नाम से अपलोड किया गया है और इसे खूब देखा जा रहा है।

न्यूज एंकर पुण्य प्रसून बाजपेयी से ऑफ द रिकॉर्ड बातचीत में केजरीवाल उन्हें बता रहे हैं कि इंटरव्यू के कौन से हिस्से को महत्व देना है और बार-बार दिखाना है। केजरीवाल इसमें कहते दिखाए गए हैं कि मैं निजीकरण के खिलाफ नहीं बोलना चाहता। इसके जवाब में वाजपेयी उन्हें सलाह दे रहे हैं, 'हाशिए पर जो 80% समाज है, इस पर आप आ जाइए न। देश में असल वोट बैंक तो यही है ना।' जवाब में अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं, 'हां, मैं यह बोलना भूल गया। इस पर बोलूंगा मैं।' इसके बाद केजरीवाल कह रहे हैं, 'वह वाला ज्यादा चला दीजिएग।' जवाब में न्यूज एंकर कहते हैं, 'अरे वो चलेगा। बहुत क्रांतिकारी है। भगत सिंह वाले पर तो बहुत प्रतिक्रया आएगी।'

इस विडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। खास बात यह है कि इसे उसी दिन अपलोड किया गया है जिस दिन केजरीवाल ने मीडिया के एक हिस्से पर उनके खिलाफ अभियान चलाने का आरोप लगाया था।


वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें…

http://bhadas4media.com/video/viewvideo/785/interview-personality/kejriwal-aur-punya-prasun-ka-sting-sach-ya-jhooth.html


प्रभात खबर…

केजरीवाल की परेशानी बढ़ी पहले वीडियो जारी अब पिता पर घोखाधड़ी का आरोप

नयी दिल्लीः आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल विवादों में घिरते जा रहे हैं एक ओर जहां केजरीवाल का विवादस्पद वीडियो जारी हुआ है वहीं उनके पिता पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है. यूट्यूब पर एक वीडियो जारी हुआ है इसमें केजरीवाल को मीडिया से सेटिंग करते हुए दिखाया गया है, तो दूसरी ओर  केजरीवाल के पिता पर रिश्तेदारों से फर्जी कागजात की मदद से जमीन हड़पने का आरोप लग रहा है. अरविंद की  बुआ का बेटा होने का दावा करने वाले रामविलास ने केजरीवाल के पिता पर आरोप लगाया है  कि वह अपने परिवार के साथ हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में इलाके में रहते हैं .उनके नाना मंगलचंद ने मां सीता देवी को जमीन लिखी थी.

भिवानी जिले के सिवानी में उनके परिवार की 1 लाख 28 हजार गज जमीन थी, जिसमें से उनके हिस्से में 16 हजार गज जमीन थी. रामविलास ने आरोप लगाया कि गोविंद राम को जनरल पावर ऑफ अटार्नी बनाया गया था लेकिन उन्होंने इसका गलत इस्तेमाल करते हुए कागजों में हेराफेरी कर जमीन हड़प ली. केजरीवाल पर लग रहे इस तरह के आरोपों पर आम आदमी पार्टी के पास भी कोई जवाब नहीं है पार्टी ने कहा है कि हर बात के लिए जवाब देना जरूरी नहीं.

गौरतलब है कि केजरीवाल अक्सर मीडिया पर पक्षपाती होने का आरोप लगाते आये हैं. लेकिन इस वीडियो के सामने आने के बाद उनका एक और रूप सामने आ गया है. बताया जा रहा है वीडियो केजरीवाल के दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू के बाद का है. वीडियो यूट्यूब में खूब देखा जा रहा है. एक मिनट के इस वीडियो को 'अरविंद केजरीवाल ऐंड पुण्य प्रसून बाजपेयी एक्सपोज्ड' नाम से यूट्यूब पर अपलोड किया गया है.

न्यूज एंकर से बातचीत में केजरीवाल उन्हें बता रहे हैं कि इंटरव्यू के कौन से हिस्से को महत्व देना है और बार-बार दिखाना है. केजरीवाल इसमें कहते दिखाए गए हैं कि मैं निजीकरण के खिलाफ नहीं बोलना चाहता. इसके जवाब में न्‍यूज एंकर उन्हें सलाह दे रहे हैं, 'हाशिये पर जो 80% समाज है, इस पर आप आ जाइए न. देश में असल वोट बैंक तो यही है ना.' जवाब में अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं, 'हां, मैं यह बोलना भूल गया. इस पर बोलूंगा मैं.' इसके बाद केजरीवाल कह रहे हैं, 'वह वाला ज्यादा चला दीजिएग.' जवाब में न्यूज एंकर कहते हैं, 'अरे वो चलेगा. बहुत क्रांतिकारी है. केजरीवाल के इस वीडियो को तेजी के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. फेसबुक पर इस वीडियो को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया भी आने लगी है.


वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें…

http://bhadas4media.com/video/viewvideo/785/interview-personality/kejriwal-aur-punya-prasun-ka-sting-sach-ya-jhooth.html


हरिभूमि

केजरीवाल का मीडिया से सेटिंग की बात करते हुए एक वीडियो आया सामने

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का एक ऐसा विडियो सामने आया है, जिसमें वह खुद मीडिया से सेटिंग करते दिख रहे हैं। केजरीवाल जो हमेशा मीडिया पर पक्षपाती होने का आरोप लगाते हैं। उनका यह विडियो दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू के बाद का है। यूट्यूब पर इस एक मिनट के विडियो को 'अरविंद केजरीवाल ऐंड पुण्य प्रसून बाजपेयी एक्सपोज्ड' नाम से अपलोड किया गया है और जिसे खूब देखा जा रहा है।
 
पुण्य प्रसून बाजपेयी से ऑफ द रिकॉर्ड बातचीत में केजरीवाल उन्हें बता रहे हैं कि इंटरव्यू के कौन से हिस्से को महत्व देना है और बार-बार दिखाना है। केजरीवाल इसमें कहते दिखाए गए हैं कि मैं निजीकरण के खिलाफ नहीं बोलना चाहता। इसके जवाब में वाजपेयी उन्हें सलाह दे रहे हैं, 'हाशिए पर जो 80% समाज है, इस पर आप आ जाइए न। देश में असल वोट बैंक तो यही है ना।' जवाब में अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं, 'हां, मैं यह बोलना भूल गया। इस पर बोलूंगा मैं।' इसके बाद केजरीवाल कह रहे हैं, 'वह वाला ज्यादा चला दीजिएगा' जवाब में न्यूज एंकर कहते हैं, 'अरे वो चलेगा। बहुत क्रांतिकारी है। भगत सिंह वाले पर तो बहुत प्रतिक्रया आएगी।'
 
इस विडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। खास बात यह है कि इसे उसी दिन अपलोड किया गया है जिस दिन केजरीवाल ने मीडिया के एक हिस्से पर उनके खिलाफ अभियान चलाने का आरोप लगाया था।


वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें…

http://bhadas4media.com/video/viewvideo/785/interview-personality/kejriwal-aur-punya-prasun-ka-sting-sach-ya-jhooth.html


दैनिक जागरण

केजरीवाल का वीडियो लीक: ऑफ द रिकॉर्ड जारी हुआ बयान

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को मीडिया को कोसने की बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। एक मीडिया हाउस ने वीडियो क्लीप जारी की है, जो केजरीवाल के ऑफ द रिकॉर्ड इंटरव्यू का हिस्सा है। वीडियो में केजरीवाल एंकर से कह रहे हैं कि साक्षात्कार के किस खास हिस्से को प्रमुखता से टीवी पर दिखाना है। केजरीवाल ने रविवार को कहा था, मीडिया मेरे साथ पक्षपात कर रहा है। मेरे खिलाफ चीजों को ज्यादा दिखाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा था, मैंने नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों की जमीनें लेकर अदानी ग्रुप को दिए जाने की बात कही थी, जो किसी टीवी चैनल ने नहीं दिखाई। वहीं मेरे सरकारी मकान का विवाद दिनभर चैनलों पर चलता रहा।

वीडियो केजरीवाल के साक्षात्कार के बाद वाले हिस्से का है, जिसमें वे एंकर से कह रहे हैं कि फलाना हिस्सा अच्छा है, कृप्या आप उसे ज्यादा दिखाना। एंकर ने केजरीवाल से कहा, हां वो भगत सिंह वाला हिस्सा अच्छा है, उस पर खूब प्रतिक्रियाएं आएंगी।


वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें…

http://bhadas4media.com/video/viewvideo/785/interview-personality/kejriwal-aur-punya-prasun-ka-sting-sach-ya-jhooth.html


इसे भी पढ़ें…

केजरीवाल-पुण्य प्रसून वीडियो : ये कोई स्टिंग नहीं है, रॉ फुटेज का आखिरी का संयोगवश रेकॉर्ड हो गया हिस्सा है

xxx

केजरीवाल और पुण्य प्रसून बाजपेयी की साख पर बट्टा लगाने वाले इस वीडियो / स्टिंग की सच्चाई क्या है?

xxx

आजतक के एडिट रूम से वीडियो को लीक करा के मोदी की तकनीकी सेना के पास पहुंचाया गया

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...