Yashwant Singh : अरविंद केजरीवाल और पुण्य प्रसून बाजपेयी का एक कथित स्टिंग सामने आया है. इसमें कुछ आफ द रिकार्ड बातें हो रही हैं कि क्या दिखाना है, क्या नहीं दिखाना है. कौन वोट बैंक है और कौन नहीं है. किस पर बात करनी है और किस पर बात नहीं करनी है. किस पर फोकस करना है, किस पर नहीं करना है. यह वीडियो यूट्यूब पर किन्हीं सिद्धार्थ शर्मा ने 'अरविंद केजरीवाल एंड पुण्य प्रसून बाजपेयी एक्सपोज्ड' नाम से डाल रखा है.
इन महोदय के यूट्यूब एकाउंट में एकमात्र यही वीडियो डला है. यानि ये एकाउंट सिर्फ यही वीडियो डालने के लिए बनाया गया है. वीडियो में बातचीत का ट्रांसक्रिप्ट भी दिया गया है. वीडियो का शुरुआती हिस्सा देखने के बाद अरविंद केजरीवाल का चेहरा गायब हो जाता है. केवल उनका हाथ हिलता दिखता रहता है. यह सीन थोड़ा शक पैदा करता है कि अगर स्टिंग किया गया है तो वह लगातार आना चाहिए. कैसे अचानक चेहरे से सिर्फ हाथ पर कैमरा आ गया. खैर, सच्चाई क्या है, यह तो पुण्य प्रसून बाजपेयी और अरविंद केजरीवाल ही बता सकते हैं लेकिन इस वीडियो के सामने आने से दोनों की साख पर काफी बट्टा लग रहा है… आप भी ये वीडियो देख सकते हैं, नीचे दिए गए फोटो या लिंक पर क्लिक करके..
भड़ास4मीडिया के एडिटर यशवंत सिंह के फेसबुक वॉल से.
ये भी पढ़ें…
ये कोई स्टिंग नहीं है, रॉ फुटेज का आखिरी का संयोगवश रेकॉर्ड हो गया हिस्सा है







