Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

केजरीवाल और वीके सिंह की मीडिया विरोधी बयानबाजी पर एडीटर्स गिल्ड नाराज

नई दिल्ली : अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी मुसीबत में फंस गई है क्योंकि संपादकों की संस्था एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने उसके खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है। गिल्ड ने कहा कि जो लोग मीडिया के बूते अपनी पहचान बनाने में सफल हुए हैं, आज वही इसके खिलाफ हो रहे हैं। केजरीवाल के अलावा गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के एक धड़े को कुचलने की चेतावनी देकर सनसनी फैला दी है। ऐसा महसूस होता है कि राजनेता मीडिया की ताकत को भूल गए हैं, जिनके बलबूते वह आज कुर्सी पर दिखाई दे रहे हैं।

नई दिल्ली : अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी मुसीबत में फंस गई है क्योंकि संपादकों की संस्था एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने उसके खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है। गिल्ड ने कहा कि जो लोग मीडिया के बूते अपनी पहचान बनाने में सफल हुए हैं, आज वही इसके खिलाफ हो रहे हैं। केजरीवाल के अलावा गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के एक धड़े को कुचलने की चेतावनी देकर सनसनी फैला दी है। ऐसा महसूस होता है कि राजनेता मीडिया की ताकत को भूल गए हैं, जिनके बलबूते वह आज कुर्सी पर दिखाई दे रहे हैं।

अरविन्द केजरीवाल एवं पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह द्वारा मीडिया पर हमले की पृष्ठभूमि में एडीटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने नाराजगी जताते हुए सार्वजनिक हस्तियों द्वारा अपने क्रियाकलाप की कवरेज या अपनी आलोचना से असंतुष्ट होकर बिना प्रमाण वाले आरोप लगाये जाने पर आपत्ति जतायी। गिल्ड ने राजनीतिक नेताओं एवं सार्वजनिक हस्तियों से अपील की कि मीडिया की आलोचना, उस पर सवाल उठाते हुए या उसका खंडन करते समय वे भ्रष्ट इरादों का अस्पष्ट एवं प्रमाणहीन आरोप नहीं लगाये। साथ ही वे सार्वजनिक बहस को शालीन एवं तार्किक दायरे में बनाये रखें।

गिल्ड ने यहां एक बयान में कहा कि यह बात चिंता में डालने वाली है कि जनरल वीके सिंह जैसा व्यक्ति सरकार को चिंता में डालने वाली सेना यूनिटों की गतिविधियों के बारे में खबर लिखने वाले पत्रकारों के लिए प्रेस्टीच्यूटस शब्द का इस्तेमाल करता है। बयान में कहा गया कि भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख से इस तरह की टिप्पणी की उम्मीद नहीं की जाती। गिल्ड ने कहा कि यह बात भी परेशान करने वाली है कि अरविन्द केजरीवाल ने उनकी आलोचना करने वाले मीडिया पर भ्रष्ट इरादे रखने का आरोप लगाया है।

उन्होंने मीडिया पर आरोप लगाया कि उस पर यह दबाव डाला जा रहा है कि केजरीवाल को नजरंदाज किया जाये। इन आरोपों को लगाते समय केजरीवाल ने इनके समर्थन में कोई विशिष्ट ब्यौरे या सामग्री मुहैया नहीं करायी। आम आदमी पार्टी के नेता एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने हरियाणा के रोहतक में एक रैली के दौरान मीडिया पर हमला बोला था।

 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...