Pankaj Chaturvedi : हाथी की खाने के दांत ये हैं… अभी तक तो दिखने वाले दांतों से खूब वाहवाही लूट रहे थे केजरीवाल जी, ज़रा गौर करें… बंगले से ज्यादा बड़ी जगह पर रहेंगे केजरीवाल, मिला 10 कमरे का डुप्लेक्स… सरकारी बंगले को लेने से मना कर चुके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रहने के लिए 10 कमरे का डुप्लेक्स मिल गए हैं। 6 हजार वर्ग फीट में रहने की जगह और 9 हजार वर्ग फीट में इसका ग्राउंड होगा।
ये डुप्लेक्स पूर्व मुख्यमंत्रियों के बंगले से बड़े हैं। शहरी विकास मंत्रालय के अनुसार इन डुप्लेक्स का कुल एरिया सुप्रीम कोर्ट के कई जजों और लुटियन जोन में कैबिनेट मंत्रियों को दिए जाने वाले सरकारी बंगले से भी बड़ा है। हालांकि केजरीवाल के लिए इन डुप्लेक्स में रहना आसान नहीं होगा, क्योंकि उन्होंने पहले ही कहा था कि वे और उनकी आम आदमी पार्टी (आप) का कोई भी मंत्री सरकार बंगले या सुविधा का उपयोग नहीं करेगी।
केजरीवाल को मिले इन डुप्लेक्स का पता 7/6 और 7/7, भगवान दास रोड है। केजरीवाल फिलहाल कौशांबी में परिवार के साथ रहते हैं। 'आप' से मिली जानकारी के अनुसार इन दो डुप्लेक्स में से एक में केजरीवाल रहेंगे, जबकि दूसरे में उनका ऑफिस रहेगा। बताया जा रहा है कि नए डुप्लेक्स में वे अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ रहेंगे।
वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार पंकज चतुर्वेदी के फेसबुक वॉल से.






