Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

दिल्ली

केजरीवाल को दूसरा थप्पड़, राजघाट जाकर ध्यान लगाया

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रचार के दौरान एक शख्स ने थप्पड़ जड़ दिया। यह थप्पड़ उस समय पड़ा जब वह नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के किराड़ी में आप प्रत्याशी राखी बिड़ला का प्रचार कर रहे थे। इस घटना के बाद केजरीवाल समर्थकों संग राजघाट पर करीब 75 मिनट तक बैठे रहे। थप्पड़ मारने वाले शख्स का नाम लाली है। पहले वह खुद को ऑटो ड्राइवर बताता रहा। बाद में पता चला कि वह भाजपा समर्थक है। उसके पास न तो कोई ड्राइविंग लाइसेंस है और न ही कोई आटो।

घटना के तुरंत बाद आप समर्थकों ने लाली को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई भी की। बाद में इस उसे पुलिस को सौंप दिया गया। लाली ने केजरीवाल पर अरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने धोखा दिया,  इससे अच्छी तो कांग्रेस और भाजपा है।

इस घटना के बाद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर इम हमलों के मास्टरमाइंड के बारे में पूछा है। केजरीवाल ने ट्वीट किया है कि इन हमलों का मास्टरमाइंड कौन है? थप्पड़ मारने वाले आखिर क्या चाहते हैं? मेरे ऊपर बार-बार हमला क्यों किया जा रहा है? गौरतलब है कि आज ही दिल्ली में प्रचार का अंतिम दिन भी है। लिहाजा ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब केजरीवाल के साथ इस तरह की घटना घटी हो। कुछ दिन पहले ही दक्षिण दिल्ली में प्रचार के दौरान भी इसी तरह की घटना हुई थी। उस वक्त केजरीवाल ने समर्थकों से जवाब में हाथ उठाने से मना कर दिया था।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...