Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

दिल्ली

केजरीवाल ने मान लिया- उसी रात इस्तीफा देकर गलती की, भविष्य में सतर्क रहेंगे

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की सत्ता छोड़ने के बाद पहली बार माना है कि उनसे गलती हुई है। दिल्ली में मतदान के बाद केजरीवाल ने अपनी ये राय जाहिर की है। केजरीवाल ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में माना कि पार्टी को ज्यादा जोश में न आकर उन्हें इस्तीफा देने के लिए बेहतर समय का इंतजार करना चाहिए था।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की सत्ता छोड़ने के बाद पहली बार माना है कि उनसे गलती हुई है। दिल्ली में मतदान के बाद केजरीवाल ने अपनी ये राय जाहिर की है। केजरीवाल ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में माना कि पार्टी को ज्यादा जोश में न आकर उन्हें इस्तीफा देने के लिए बेहतर समय का इंतजार करना चाहिए था।

केजरीवाल ने दिए इंटरव्यू में कहा, मुझे लगता है कि हमें अपने फैसले के पीछे का कारण बताने के लिए जनसभाएं करने के लिए कुछ और दिन लेने चाहिए थे और उसके बाद सरकार छोड़ी जा सकती थी। तुरंत लिए गए हमारे फैसले और जनता के साथ संवाद में कमी की वजह से बीजेपी और कांग्रेस को हमारे बारे में झूठी बातें फैलाने और हमारे ऊपर भगोड़े का ठप्पा लगाने का मौका मिल गया। उन्होंने कहा, हमने गलती की और भविष्य में हम इसे लेकर ज्यादा सतर्क रहेंगे।

केजरीवाल ने ये भी साफ किया कि सैंद्धांतिक तौर पर इस्तीफा देने के फैसले पर उन्हें कोई खेद नहीं, लेकिन वो ये मानते हैं कि यह फैसला उसी रात नहीं करना चाहिए था जब बीजेपी और कांग्रेस ने जनलोकपाल बिल का रास्ता रोका था। आपको याद दिला दें कि केजरीवाल ने फरवरी महीने में महज 49 दिन सरकार चलाने के बाद इस्तीफा दे दिया था। अब तक सरकार छोड़ने को लेकर कांग्रेस और बीजेपी ही नहीं आम जनता के एक हिस्से में भी उनके फैसले को लेकर आलोचना हो रही थी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...