Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

केजरीवाल-पुण्य प्रसून टेप में कुछ भी गलत नहीं है…

Sanjay Sharma : मैंने अब तक सैकड़ों इंटरव्यू किये होंगे… मुझे याद नहीं आ रहा कि किसी भी नेता ने यह ना कहा हो कि- ''कैसा रहा? बढ़िया छापना…''. हम भी कहते हैं कि- ''बहुत अच्छा रहा…''. और किसी खास अंश का उल्लेख करते हुए कहते हैं कि यह आपने बहुत बढ़िया बोला.. और यह भी कई बार कहा है कि इसका यह अंश बहुत अच्छा रहा, इसको बढ़िया करके छापेंगे… इसमें गलत क्या है…

Sanjay Sharma : मैंने अब तक सैकड़ों इंटरव्यू किये होंगे… मुझे याद नहीं आ रहा कि किसी भी नेता ने यह ना कहा हो कि- ''कैसा रहा? बढ़िया छापना…''. हम भी कहते हैं कि- ''बहुत अच्छा रहा…''. और किसी खास अंश का उल्लेख करते हुए कहते हैं कि यह आपने बहुत बढ़िया बोला.. और यह भी कई बार कहा है कि इसका यह अंश बहुत अच्छा रहा, इसको बढ़िया करके छापेंगे… इसमें गलत क्या है…

यह हमारे ऊपर है कि लिखते समय या दिखाते समय हम कितनी ईमानदारी से उसे दिखाते हैं… पुण्य प्रसून जी की ईमानदारी पर वही सवाल उठा सकते हैं जिनको इस सिस्टम से सिर्फ यही चाहिए कि सिर्फ उनकी ही जय जयकार हो…

सबसे खतरनाक बात यह कि हिटलर की मानसकिता के लोग लगातार मीडिया पर हमला कर रहे हैं.

यह एक साजिश है लोकतंत्र के हर हिस्से को कमजोर करने की.

बीजेपी के नेता इस इंटरव्यू पर बहुत हल्ला कर रहे हैं.. मैं मोदी जी का करन थापर के साथ का एक इंटरव्यू लगा रहा हूँ.. कुछ सवालों के बाद ही मोदी जी कैमरा बंद करवा देते हैं और कहते हैं कि ऐसे सवाल क्यों पूछ रहे हो, हम तो आपको दोस्त मानते हैं… क्या इसका मतलब यह नहीं हुआ कि मोदी जी चाहते हैं कि उनके मित्र बन जाओ पर सवाल ना पूछो… इसीलिए मोदी जी ने आज तक कोई इंटरव्यू नहीं दिया जबकि राहुल जैसे शख्स तक ने इंटरव्यू दे दिया… कितने खतरनाक लोग हैं कि रिपोर्टर के कैमरामैन तक उनकी पहुँच है जो उनको इंटरव्यू के टेप तक दे देता है…

http://bhadas4media.com/video/viewvideo/778/interview-personality/paani-dena-re-1-narendra-modi-and-karan-thapar.html

लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार और वीकएंड टाइम्स के संपादक संजय शर्मा के फेसबुक वॉल से.


Yashwant Singh : वीडियो में कोई गलत बात नहीं है.. ये लोग पैसे की लेनदेन की बात तो कर नहीं रहे… केवल यही हो रहा है कि क्या दिखाना चाहिए, क्या नहीं दिखाना चाहिए .. किस पर बोलना चाहिए, किस पर नहीं बोलना चाहिए … ये सब रुटीन होता है भाई… चैनलों में जब ब्रेक होता है तो डिबेट कर रहे लोग आपस में ऐसी बातें करते रहते हैं.. इस वीडियो को लेकर हल्ला कर रहे लोग कुछ ज्यादा ही इन्नोसेंट हैं या फिर इरादतन केजरीवाल और पुण्य प्रसून के पीछे पड़ गए हैं…

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें…

http://bhadas4media.com/video/viewvideo/785/interview-personality/kejriwal-aur-punya-prasun-ka-sting-sach-ya-jhooth.html

भड़ास के एडिटर यशवंत सिंह के फेसबुक वॉल से.


इसे भी पढ़ें…

इस वीडियो के आधार पुण्य प्रसून को बिका कहना या पक्षकार कहना गलत बात है

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...