Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

केजरीवाल-पुण्य प्रसून वीडियो : ये कोई स्टिंग नहीं है, रॉ फुटेज का आखिरी का संयोगवश रेकॉर्ड हो गया हिस्सा है

Mayank Saxena : आज तक, पुण्य प्रसून वाजपेयी और अरविंद केजरीवाल वाला वीडियो देखा…इस में कोई शक़ नहीं कि वीडियो असली है…कम से कम प्रसून जी की आवाज़ बेहद ढंग से पहचानता हूं…फोन से लेकर सामने तक लेकिन सवाल कुछ और हैं… पहला सवाल ये कि आखिर वीडियो किसी अंदर के कर्मचारी ने ही लीक किया है, क्योंकि ये रॉ फुटेज का हिस्सा है…तो कम से कम आज तक प्रबंधन को जांच तो करनी ही चाहिए…

Mayank Saxena : आज तक, पुण्य प्रसून वाजपेयी और अरविंद केजरीवाल वाला वीडियो देखा…इस में कोई शक़ नहीं कि वीडियो असली है…कम से कम प्रसून जी की आवाज़ बेहद ढंग से पहचानता हूं…फोन से लेकर सामने तक लेकिन सवाल कुछ और हैं… पहला सवाल ये कि आखिर वीडियो किसी अंदर के कर्मचारी ने ही लीक किया है, क्योंकि ये रॉ फुटेज का हिस्सा है…तो कम से कम आज तक प्रबंधन को जांच तो करनी ही चाहिए…

दूसरा सवाल ये है कि संभवतः ये एक पुराने इंटरव्यू का हिस्सा है, तो फिर ये अब सामने क्यों आया… पहले क्यों नहीं… तीसरा सवाल कि इसे सामने लाने और फेसबुक पर ट्रेंड करवाने के पीछे क्या नीयत है… चौथा सवाल कि क्या पुण्य प्रसून जी जैसे सीनियर पत्रकार (कम से कम 7 साल से तो मैं जानता हूं) को ये भी नहीं जानकारी है कि कैमरा रोल होते वक्त…और लेपल माइक बिना निकाले किसी भी तरह की ऑफ द रेकॉर्ड बातचीत नहीं करनी चाहिए…

पांचवा और आखिरी सवाल कि आखिर कौन सी ऐसी बातचीत हो गई जो इतनी विवादित है…तमाम एंकर और संवाददाताओं के नेताओं या अतिथियों से ये संवाद सामान्य हैं कि ये चलाना है…और ठीक से चलाना है…कई बार एंकर इस तरह की चर्चा करते हैं…अगर ये चर्चा इंटरव्यू के पहले की होती तो ये फिक्स माना जा सकता था…ये चर्चा इंटरव्यू के बाद की है…और क्या साक्षात्कार के बाद दो लोग निजी मित्र नहीं हो सकते…राजीव शुक्ला (कांग्रेस) और रविशंकर प्रसाद (बीजेपी) क्या संसद के बाहर साले-बहनोई और बिज़नेस पार्टनर नहीं हैं? क्या केजरीवाल और प्रसून जी के बीच कोई पैसे के लेनदेन की बात हुई?

एक और अंतिम बात…ये कोई स्टिंग नहीं है…रॉ फुटेज का आखिरी का संयोगवश रेकॉर्ड हो गया हिस्सा है…जो बाहर आया, अच्छी बात है…कम से कम कुछ सवाल जवाब होंगे…कुछ सच सामने आएंगे…लेकिन इसके इस तरह ट्रेंड करवाए जाने के पीछे कुछ तो गड़बड़ है…

कोई ऐसा खास खुलासा नहीं है इस में… ये तब सनसनीखेज़ होता जब ये बात इंटरव्यू से पहले की होती… साक्षात्कार के बाद बात करने से क्या फ़र्क पड़ता है…कुछ भी बोला हो… ये वीडियो बीजेपी के किसी समर्थक पत्रकार के ज़रिए बाहर आया है… अब ऑफ द रेकॉर्ड सहज बातचीत का फुटेज कैसे बाहर निकला… इसकी जांच आज तक को करवानी चाहिए… वैसे प्रसून जी के कई दुश्मन हैं वहां…

Anyways…मज़ा आया…

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें..

http://bhadas4media.com/video/viewvideo/785/interview-personality/kejriwal-aur-punya-prasun-ka-sting-sach-ya-jhooth.html

पत्रकार मयंक सक्सेना के फेसबुक वॉल से.


मूल खबर…

केजरीवाल और पुण्य प्रसून बाजपेयी की साख पर बट्टा लगाने वाले इस वीडियो / स्टिंग की सच्चाई क्या है?


इसे भी पढ़ें…

आजतक के एडिट रूम से वीडियो को लीक करा के मोदी की तकनीकी सेना के पास पहुंचाया गया

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...