Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

केजरीवाल विरोधी सुपारी पत्रकारिता करने वाले ‘इंडिया न्यूज’ के रिपोर्टर से हाथापाई

आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सुपारी पत्रकारिता करने वाले न्यूज चैनल इंडिया न्यूज के रिपोर्टर की पिटाई हो गई है. मुंबई से खबर है कि आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महाराष्ट्र पहुंचे तो केजरीवाल समर्थकों ने इंडिया न्यूज़ के रिपोर्टर से हाथापाई की और रिपोर्टर को मंच से धक्का दे दिया.

आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सुपारी पत्रकारिता करने वाले न्यूज चैनल इंडिया न्यूज के रिपोर्टर की पिटाई हो गई है. मुंबई से खबर है कि आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महाराष्ट्र पहुंचे तो केजरीवाल समर्थकों ने इंडिया न्यूज़ के रिपोर्टर से हाथापाई की और रिपोर्टर को मंच से धक्का दे दिया.

ज्ञात हो कि इंडिया न्यूज प्रबंधन ने अपने रिपोर्टरों को अघोषित आदेश दे रखा है कि उन्हें हर तरह से सिर्फ केजरीवाल विरोधी खबर ही ले आना है और इसी उद्देश्य के तहत 'आप' नेताओं से सवाल पूछने हैं. कुछ ऐसा ही इंडिया न्यूज़ के रिपोर्टर राजेश कुमार ने किया. उन्होंने जब अनाप-शनाप सवाल पूछना शुरू किया तो पहले तो केजरीवाल ने कोई जवाब नहीं दिया. इसके बाद केजरीवाल समर्थकों ने कैमरामैन और रिपोर्टर राजेश के साथ धक्का-मुक्की की.

उल्लेखनीय है कि एजेंडा पत्रकारिता के तहत ही इंडिया न्यूज की तरफ दिल्ली विधानसभा चुनावों से ठीक पहले 'आप' को डैमेज करने के लिए मैनुपुलेटेड स्टिंग किया व दिखाया गया. उसके बाद से लगातार आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल विरोधी खबरें इंडिया न्यूज चैनल पर दिखाई जा रही हैं. इस चैनल के प्रति आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में बहुत गुस्सा भरा हुआ है. आरोप है कि इंडिया न्यूज मैनेजमेंट एजेंडा पत्रकारिता के लिए कांग्रेस और भाजपा से भारी मात्रा में वित्त पोषित होने के कारण लगातार अरविंद केजरीवाल विरोधी कवरेज कर रहा है.

भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...