Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

केजरीवाल समर्थकों और मीडियाकर्मियों के बीच झड़प

: केजरीवाल की पार्टी का एजेंडा जारी : कुमार विश्वास राजनीति नहीं करेंगे : अन्ना हजारे से अलग होकर राजनीति में प्रवेश करने वाले अरविंद केजरीवाल के समर्थकों और मीडियाकर्मियों के बीच आज सियासी दल के गठन के मुद्दे पर आयोजित कार्यक्रम में मामूली झडप हो गई जिसके बाद कई मीडियकर्मी मौके से वाकआउट कर गए. दरअसल, आज दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में केजरीवाल और उनके साथियों ने राजनीतिक दल बनाने का आधिकारिक तौर पर ऐलान करने के लिए संवाददाता सम्मेलन बुलाया था. मंच के निकट से कुछ फोटोग्राफर तस्वीरें ले रहे थे और उसी वक्त केजरीवाल के कुछ समर्थकों ने उनके साथ बदसलूकी की. इस दौरान केजरीवाल समर्थकों ने नारेबाजी भी की. इस घटना के तत्काल बाद फोटोग्राफ आयोजन स्थल से चले गए. आयोजन स्थल पर करीब 500 केजरीवाल समर्थक मौजूद थे और उन्होंने ‘मैं हूं आम आदमी’ लिखी टोपियां पहन रखी थीं.

इस बीच, अरविंद केजरीवाल ने अपनी नई पार्टी का राजनैतिक एजेंडा जारी कर दिया है. केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया, शांति भूषण, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव और आनंद कुमार के साथ अपनी पार्टी के राजनैतिक एजेंडे को सार्वजनिक किया. नई पार्टी के नाम का ऐलान 26 नवंबर को किया जाएगा. कॉन्‍सटीट्यूशन क्‍लब में आयोजित कार्यक्रम में केजरीवाल और अन्य लोगों ने जो टोपी पहनी, उस पर लिखा था- ''मैं आम आदमी हूं, मुझे चाहिए जनलोकपाल''. इस बीच, अरविंद के अहम सहयोगी रहे कुमार विश्वास ने भी उनके राजनीतिक दल से खुद को अलग कर लिया है. कुमार विश्वास ने स्पष्ट कर दिया कि वे अरविंद केजरीवाल की राजनीतिक पार्टी का हिस्सा नहीं रहेंगे.

कुमार विश्वास ने कहा, 'मैं गैर राजनीतिक आदमी हूं, मूल रूप से कवि हूं और हमेशा सत्य बोलता रहा हूं, राजनीति का कोई भरोसा नहीं है इसलिए राजनीति मेरे लिए नहीं है. नया दल बन रहा है और यदि यह कुछ गलत करता है तो इसके खिलाफ भी जंतर-मंतर पर बैठने के लिए कोई बचना चाहिए.'  कपिल सिब्बल के खिलाफ अरविंद केजरीवाल के चुनाव लडने संबंधी अन्ना हजारे के बयान के एक दिन बाद आज कुमार विश्वास ने कहा कि केंद्रीय मंत्री को कोई भी हरा देगा और इसके लिए केजरीवाल की जरुरत नहीं है. कपिल सिब्‍बल के खिलाफ चुनाव लड़ने पर केजरीवाल के समर्थन में प्रचार करने का ऐलान कर चुके अन्‍ना ने पहले ही कह दिया था कि केजरीवाल उनके नाम और फोटो का इस्‍तेमाल नहीं करें. शायद इसीलिए केजरीवाल ने टोपी पर नया नारा लिखवाया है. मंच पर केजरीवाल के अलावा उनके साथी प्रशांत भूषण, शांति भूषण, योगेंद्र यादव, प्रोफेसर आनंद कुमार, मनीष सिसोदिया, गोपाल राय और कुमार विश्वास मौजूद थे.
 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...