मेट्रो सेवन डेज के मुद्रक प्रकाशक कैलाश दत्त ने अपनी नई पारी दबंग दुनिया के साथ शुरू की है. उन्हें अखबार में प्रशासकीय प्रबंधक के पद पर लाया गया है. इनके साथ अशोक मंगुटकर ने भी दबंग दुनिया ज्वाइन कर लिया है. उन्हें अखबार में प्रसार प्रबंधक बनाया गया है. दोनों लोग इसके पहले भी कई संस्थानों में काम कर चुके हैं. दोनों लोग यूनिट हेड एवं संपादक नीलकंठ पारटकर को रिपोर्ट करेंगे.





