Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

”कोई है! मुझे तथा मेरे मकान को खरीदने वाला, जनता टीवी के पैसे चुकाने हैं”

: मयंक जोगी ने दिल्‍ली पुलिस आयुक्‍त से भी की चैनल के वीसी की शिकायत : जनता टीवी, हरियाणा के पूर्व ब्‍यूरोचीफ मयंक जोगी को भी जनता टीवी ने छह लाख अठ्ठासी हजार रुपये का नोटिस भेजा है. मयंक इससे परेशान हैं. मयंक ने प्रबंधन से अपने तथा स्ट्रिंगरों के काम करने के पैसे मांगे थे, जिसके बाद उनको यह नोटिस भेजा गया है. इससे परेशान मयंक अब अपने घर और खुद को बेचने की बात कर रहे हैं. उन्‍होंने जनता टीवी प्रबंधन के खिलाफ भी कई संबंधित एवं जिम्‍मेदार लोगों के पास शिकायत भेजी है.

: मयंक जोगी ने दिल्‍ली पुलिस आयुक्‍त से भी की चैनल के वीसी की शिकायत : जनता टीवी, हरियाणा के पूर्व ब्‍यूरोचीफ मयंक जोगी को भी जनता टीवी ने छह लाख अठ्ठासी हजार रुपये का नोटिस भेजा है. मयंक इससे परेशान हैं. मयंक ने प्रबंधन से अपने तथा स्ट्रिंगरों के काम करने के पैसे मांगे थे, जिसके बाद उनको यह नोटिस भेजा गया है. इससे परेशान मयंक अब अपने घर और खुद को बेचने की बात कर रहे हैं. उन्‍होंने जनता टीवी प्रबंधन के खिलाफ भी कई संबंधित एवं जिम्‍मेदार लोगों के पास शिकायत भेजी है.

नीचे मयंक जोगी द्वारा भड़ास को भेजा गया पत्र तथा दिल्‍ली पुलिस के आयुक्‍त से जनता टीवी प्रबंधन की करी गई शिकायत का पत्र-  

आदरणीय यशवंत जी, मैं अपने मकान और खुद को बेचना चाहता हूं. आप मेरा ये समाचार लगा देना. शायद कोई खरीदने को तयार हो जाये. मेरे पास के दो रूम सेट है, जिसकी कीमत  यहाँ के हिसाब से ज्यादा से ज्यादा चार लाख रुपये है. मगर जनता टीवी ने मुझसे 6, 88, 000 रुपये मांगे हैं, इसलिए मैं आज अपने मकान व अपने आप को बेच रहा हूं. अगर कोई खरीदार हो तो यह समाचार पढ़ कर मेरी मदद कर सकता है. मैं भीख नहीं मांग रहा हूं. मैं अपना मकान व खुद को बेच रहा हूं. कोई भी खरीदार मुझे मेरे नम्बर 8295556660 पर संपर्क कर सकता है. खरीदार के साथ कोई मोल भाव नहीं बस जनता टीवी के नोटिस के पैसे दे दे.

जनता टीवी ने मुझ पर जो झूठ का कहर ढाया है आप सब को पता चल चुका है. मेरी बद्दुआ है कि जनता टीवी का मालिक कभी ख़ुशी का मुंह नहीं देखेगा. भाइयों ये दिल से निकली हुयी बद्दुआ है असर जरुर करेगी. मैं तो शायद न देख सकूं मगर आप देखना कि इनका क्या हाल होता है? कहते हैं कि भगवान के घर देर है अंधेर नहीं. ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती. और जब वो जनता टीवी पर पड़ेगी जनता टीवी का नाम ख़तम हो जायेगा और मैं आसमान में बैठा देख खुश हो जाऊंगा.

अगर आज मेरे मकान और मुझे कोई नहीं खरीदता है तो करीब 4,50,000 स्ट्रिंगर्स के और 6,88,000 जनता टीवी के (जो सरासर झूठ के पैसे बता रहा है, जबकि मुझ पर उसका एक रुपया भी नहीं निकलता है). यह रकम मैं कभी नहीं चुका सकता इसलिए अगर मेरे पास आत्‍म हत्या करने के आलावा और कोई रास्ता नहीं है. इसलिए गुरुवार को मैं जनता टीवी के ऑफिस में जाकर जहर खा कर आतम हत्या कर लूँगा. बाद में स्ट्रिंगर्स के पैसे मेरा मकान बेच कर भी दिए जा सकते हैं. और मैं अपने बच्चों से कह कर जाऊंगा कि सभी स्ट्रिंगर्स के पैसे मकान बेच कर दे दें. आप सभी पत्रकार बंधु आमंत्रित हैं मेरी मौत का शोक मानाने को. दिनांक 15 /12 /11 स्थान जनता टीवी, 40, डीएलऍफ़, कीर्ति नगर, समय सुबह 10 से किसी भी समय.

आपका अपना

मयंक जोगी

पूर्व ब्यूरो हेड हरियाणा

जनता टीवी

8295556660

 

सेवा में,

श्रीमान आयुक्त महोदय जी,

दिल्ली पुलिस.

दरखास्त खिलाफ गुरबिंदर सिंह वाइस चेयरमैन जनता टीवी 40, डी.एल.ऍफ़ इंडस्ट्री एरिया, कीर्ति नगर न्यू दिल्ली, मोबाईल नम्बर 9810220431 व 43214321.

विषय :- झूठे केस में फ़साने की कोशिश करने, नाजायज तौर पर परेशान करने बारे शिकायती पत्र.

श्रीमान जी,

यह है कि मैं मयंक जोगी पूर्व ब्यूरो हेड हरियाणा जनता टीवी, पुत्र श्री पृथ्वी चंद जोगी, हाउस नम्बर १192/7 दया नगर कालोनी, तरावडी, जिला करनाल का स्थायी निवासी हूं और आप जनाब के सम्मुख निम्नलिखित निवेदन करता हूं कि-

1. यह कि 10/06/11 को मैंने जनता टीवी ज्वाइन किया था और करीब 6 माह काम करने के बाद जब मुझे व मेरे द्वारा लगाये गए स्ट्रिंगर्स के पैसे नहीं मिले तो मैंने इस्तीफा दे दिया और अपने पैसे मांगने लगा, जो आज तक भी गुरबिंदर सिंह ने नहीं दिए हैं.

2. यह कि अब उक्त आदमी मुझे झूठे केस में फ़ंसाना चाहता है, इसलिए कहता है कि मैंने नकली जनता टीवी के आईकार्ड बना कर दिए हैं, जबकि मैंने कोई आई कार्ड बना कर किसी को  नहीं दिए, अगर आई कार्ड बने हैं तो उसके ऊपर कहीं मेरे हस्ताक्षर भी होंगे. गुरबिंदर सिंह जनता टीवी की आड़ में मीडिया का गलत प्रयोग करते हुए मेरे खिलाफ झूठी व परेशान करने वाली कार्रवाई करता है, जिस से मुझे शारीरिक व मानसिक परेशानी होती है.

3. यह कि आज उक्त आदमी ने मुझे एक झूठा लीगल नोटिस भेजा कि मैंने उन के 6, 88,000 रुपये देने हैं, जबकि मैंने ही उक्त आदमी, जो जनता टीवी का वाइस चेयरमैन है, से मुझे पैसे लेने हैं. उक्त आदमी की कार्रवाई से मुझे बिना बात के शारीरिक, आर्थिक और दिमागी कष्ट उठाना पड़ रहा है और यह सब अपने ऑफिस जनता टीवी से कर रहा है.

अत: मेरी आप से पार्थना है कि गुरबिदर सिंह के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई की जाये और रही बात नकली आई कार्ड की तो मैं जाँच के लिए सिर्फ आप के पास आने को तैयार हूं. आप जब बुलाएं मैं मात्र 4 घंटे में आपके पास आ जाऊंगा क्योंकि मुझे पता है कि मैं सच्‍चा हूं. और सांच को आंच नहीं और झूठ के पैर नहीं. मेरी आप से हाथ जोड़कर पार्थना है कि उक्त आदमी के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई की जाये. मै आपका जीवन भर आभारी रहूँगा.

प्रार्थी

मयंक जोगी

192 /7 दया नगर कालोनी तरावडी

जिला करनाल

8295556660

9541644119

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...