कोटा (राजस्थान) : कोटा की टीवी पत्रकार ज्योति पाठक ने अपने घर में पंखे से चुनरी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस उपाधीक्षक सीताराम माहिच ने बताया कि ज्योति पाठक उम्र 30 वर्ष ने रेलवे कालोनी थाना क्षेत्र के काला तालाब क्षेत्र स्थित अपने घर में उस वक्त फांसी लगा ली जब उसकी मां उसके सहयोगी बनवारी के साथ अस्पताल गई हुई थी।
उन्होंने बताया कि परिजनों ने पडोसियों की मदद से ज्योति को एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। (भाषा)
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं.






