फोटो पत्रकारों के जज्बे और उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती फोटो प्रदर्शनी 'इमेजिन' की शुरुआत पिछले दिनों कोटा के जवाहर कला केन्द्र में हुई। राज्यपाल मार्गेट अल्वा ने इसका उदघाटन किया। जोधपुर, उदयपुर, कोटा और जयपुर के 9 फोटो जर्नलिस्ट द्वारा समय-समय पर विभिन्न घटनाक्रमों और रोचक दृश्यों को दर्शाने वाली यह प्रदर्शनी आमतौर पर लगने वाली प्रदर्शनियों से काफी हटकर है। यहां हर फोटोग्राफर के खींचे गए दो फोटो हैं। इनमें फोटो पत्रकारिता का हर आयाम समाया है।
यहां प्रदर्शित चित्रों में हार्ड कोर जर्नलिज्म की झलक भी है, साथ ही डेली लाइफ और वन्य जीवन की फोटोज भी इनकी काबिलियत को दर्शा रही हैं। सभी 18 फोटोज ट्राई पोर्ट पर डिसप्ले हैं। लोगों को सेलिब्रिटी बनाने वाले फोटोग्राफर खुद भी इनमें हैं। गिनती की फोटोज होने के बाद भी यहां प्रदर्शित चित्रों में फोटो पत्रकारिता के सभी आयाम दिखाई दे रहे हैं। चाहे वो विषम स्थितियों में खींची गई फोटो हो, जैसे युद्ध का मैदान या फिर उग्र प्रदर्शन के दौरान बिगड़े हालात, वन्य जीव और आम आदमी की खास फोटो भी इसके देखने योग्य पक्ष हैं।

फोटो प्रदर्शनी 'इमेजिन' में कोटा के फोटो जर्नलिस्ट सलीम शेरी के फोटो का अवलोकन करती राज्यपाल मार्गेट अल्वा. राज्यपाल ने सलीम शेरी के गुजर्र आन्दोलन कोटा की चम्बल पुल की फोटो की सराना की.





