जी ग्रुप का संकट बढ़ता ही जा रहा है. ताजी खबर ये है कि कोलगेट में फंसी नागपुर बेस्ड एक कंपनी जिसका काम पूरे महाराष्ट्र में फैला हुआ है, ने जी न्यूज के मालिक और संपादक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है. आरोप है कि इस कंपनी के चेयरमैन से भी जी न्यूज के एडिटर ने खबर रोकने के लिए सौ करोड़ रुपये मांगे थे.
इस मांग में जी के मालिक की सहमति भी शामिल है, ऐसा बताया जा रहा है. इसलिए संभव है कि जी के मालिक के खिलाफ भी कंप्लेन दी जाए. इस बारे में नागपुर से संचालित होने वाली और हाल में ही लांच हुई एक वेबसाइट नागपुर डाट इन ने खबर प्रकाशित की है. नीचे खबर का स्क्रीनशाट है.
चर्चा है कि कंपनी के प्रबंधन से जी के लोगों की बातचीत शुरू हो गई है ताकि मामला पुलिस तक न पहुंचे. जी ग्रुप के संकटमोचक कोशिश कर रहे हैं कि मामला आपसी बातचीत से निपट जाए अन्यथा नवीन जिंदल के एफआईआर दर्ज कराने और वेबसाइटों अखबारों द्वारा मामले को छाप देने से जी की ब्रांड इमेज का भट्ठा बैठ गया है.
http://www.nagpurtoday.in/extortion-charges-against-zee-news-editor/
इस प्रकरण से संबंधित अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- zee jindal






