Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

कौन साम्प्रदायिक नहीं है?

Qamar Waheed Naqvi :  भारत में कोई ऐसा राजनीतिक दल नहीं है, जो साम्प्रदायिक और जातीय राजनीति न करता हो और वोट बैंक के लिए जिसने तमाम तरह के हथकंडे न अपनाये हों. काँग्रेस को ही ले लीजिए. पंजाब में पहले अपने राजनीतिक स्वार्थों के चलते काँग्रेस ने भिंडराँवाले को खड़ा क्या, बाद में जब आतंकवाद का नासूर फैल गया तो इंदिरा गाँधी ने उसके विरुद्ध हिन्दुत्ववाद की राजनीति को हवा देनी शुरू की और देश भर में सिखों के विरुद्ध माहौल बनाना शुरू किया. इन्दिरा गाँधी की हत्या के बाद देश भर में भड़के सिख विरोधी दंगे इसीका नतीजा थे क्योंकि उसके पहले कई साल तक देश में सिखों के विरुद्ध हिन्दू जनमानस को भड़काये रखने की राजनीति चलती रही.

उसके बाद उनके पुत्र राजीव गाँधी ने शाहबानो मामले में मुसलिम वोट बैंक के लालच में अपने ही एक मंत्री आरिफ़ मुहम्मद खाँ को अपमानजनक तरीक़े से कुर्सी छोड़ने पर मजबूर कर दिया. आरिफ़ खुलेआम शाहबानो मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले का समर्थन कर रहे थे. बाद में क़ानून बना कर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले को निष्प्रभावी कर दिया गया. इससे हिन्दुओं में बड़ा ग़ुस्सा फैला तो उन्हें बहलाने के लिए राम जन्मभूमि का ताला खुलवाने की चाल चली गयी और फिर बड़ी धूमधाम से सरकारी संरक्षण में मन्दिर के शिलान्यास का समारोह आयोजित किया गया. तब काँग्रेस के नारायणदत्त तिवारी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे. लेकिन इस सबका कोई फ़ायदा काँग्रेस को नहीं हुआ और इससे हिन्दुत्ववादी ताक़तों व बीजेपी को जनसमर्थन बढ़ गया. नारायणदत्त तिवारी काँग्रेस के आख़िरी मुख्यमंत्री थे और तभी से काँग्रेस उत्तर प्रदेश में उठ नहीं पायी.

वरिष्ठ पत्रकार कमर वहीद नकवी के फेसबुक वॉल से.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...