Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

इलाहाबाद

कौशांबी में नाव पलटी, एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत

इलाहाबाद। कौशांबी जिले में यमुना नदी में नाव पलट जाने से उस पर सवार डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग गहरे पानी में समा गए। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि आठ लोगों को मल्लाहों ने सुरक्षित निकाल लिया है। कई लोगों का पता नहीं चल सका है। गोताखोर यमुना में डूबे लोगों की तलाश कर रहे हैं। यह सभी लोग पिकनिक मनाने यमुना के उस पार जा रहे थे। मरने वाले आठों लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

इलाहाबाद। कौशांबी जिले में यमुना नदी में नाव पलट जाने से उस पर सवार डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग गहरे पानी में समा गए। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि आठ लोगों को मल्लाहों ने सुरक्षित निकाल लिया है। कई लोगों का पता नहीं चल सका है। गोताखोर यमुना में डूबे लोगों की तलाश कर रहे हैं। यह सभी लोग पिकनिक मनाने यमुना के उस पार जा रहे थे। मरने वाले आठों लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

सराय आकिल क्षेत्र के यूसुफपुर गांव के मुस्लिम बिरादरी के लोगों ने दोपहर को पिकनिक मनाने का मन बनाया। इसके बाद एबादुर्रहमान अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ नंदा का पूरा घाट से एक नाव किराये पर लेकर यमुनापार के लिए निकले। नाव पर डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि नाव यमुना नदी के बीच धारा में पहुंची तभी तेज हवा चलने लगी। इससे नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। चीख पुकार सुनकर घाट पर मौजूद मल्लाहों ने लोगों को बचाने की कोशिश शुरू कर दी। नदी में डूब रहे आठ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। इसके अलावा आठ लोगों की लाशें बाहर निकाली गईं।

मरने वालों में एबादुर्रहमान (35), मोहम्मद याकूब (35), अजमाल (22), मोहम्मद रेहान (22), सद्दाम (15), कबीर उर्फ डिप्टी (30) समेत दो और शामिल हैं। उधर, घटना की सूचना पाकर डीएम सत्येंद्र सिंह यादव, एसपी शिवशंकर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। कौशांबी के सांसद शैलेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर दैवीय आपदा राहत कोष से मृतक के परिजनों को बीस-बीस हजार रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की है।

इलाहाबाद से शिवाशंकर पांडेय की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...