कौशाम्बी : परीक्षा केंद्र में नकल कराने के मामले में स्टेटिक मजिस्ट्रेट के खिलाफ बलवा व हरिजन उत्पीड़न का मुकदमा कायम किया गया जबकि मजिस्ट्रेट की तहरीर पर इलेक्ट्रानिक चैनल के चार पत्रकारों के खिलाफ मारपीट, बलवा व सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज हुआ। सिराथू तहसील के तुलसीपुर स्थित एक परीक्षा केंद्र पर बोल-बोलकर नकल कराया जा रहा था। इलेक्ट्रानिक चैनल के कुछ रिपोर्टरों ने इस खबर को कवर किया तो वहां रहे स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने उनसे दुर्व्यवहार किया।
कालेज प्रशासन के लोगों ने भी इस कार्य में मजिस्ट्रेट का साथ दिया। दोनों पक्ष एक-दूसरे के ऊपर आरोप लगाते रहे लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। चैनल के पत्रकारों ने मंगलवार को मुख्यालय पर धरना देते हुए चक्काजाम कर दिया तो प्रशासन ने चार नामजद पत्रकारों सहित दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया।






