Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

क्या आजतक वाले माचिस भी बेचने लगे!

: कानाफूसी : फेसबुक पर राहुल पांडेय नामक एक जर्नलिस्ट ने अपने प्रोफाइल पर एक तस्वीर अपलोड की है. तस्वीर आजतक छाप माचिस की है. माचिस पैकेट के कवर पर आजतक का लोगो है, फिर नीचे लिखा है- 'सबसे तेज माचिस'. इसे देखकर हर कोई यही सोच रहा है कि क्या आजतक चैनल चलाने वालों ने आजतक छाप माचिस भी बेचने लगे हैं? वैसे देश को आजकल माचिसों की जरूरत भी बहुत है क्योंकि जितनी भारी संख्या में इस देश के कोने-कोने में छोटे बड़े घोटालेबाज और भ्रष्टाचारी कुंडली जमाए बैठे हैं, उन्हें फूंकने के लिए पर्याप्त संख्या में माचिसों तीलियों की जरूरत है.

और माचिस आजतक वालों की हो तो क्या कहने… अगर सच में आजतक के लोग माचिस बेच रहे हैं तो इन्हें केजरीवाल की टीम के साथ आंदोलन करने के लिए तैयार होने वालों को माचिस फ्री में गिफ्ट कर देना चाहिए. इससे आजतक चैनल और आजतक छाप माचिस की ब्रांडिंग के साथ-साथ केजरीवाल के आंदोलन को भी बढ़ावा मिलेगा. साथ ही भ्रष्टाचारी और घोटालेबाज भय से थर थर कांपने लगेंगे कि पता नहीं कब कौन उनका काला धन फूंक डाले. राहुल पांडेय ने तस्वीर के साथ कैप्शन भी यही दिया है- ''फूंक डाला''.

जबसे आजतक ने केजरीवाल और उनकी टीम के आंदोलन को कंधे से कंधे मिलाकर साथ देना शुरू किया है तबसे हर कोई आजतक की तारीफ कर रहा है क्योंकि आजतक जैसे चैनल से लोग यही उम्मीद करते हैं कि वह देश के भ्रष्ट हो चुके सिस्टम के खिलाफ लड़ने वालों को पूरा कवरेज दे और देश की जनता को जागरूक करे. यही मीडिया का दायित्व व सरोकार है. तो, केजरीवाल की टीम को सपोर्ट करने, आंदोलन को पूरा कवरेज देने, आपरेशन धृतराष्ट्र व 'क्रांति' वाल जैसा प्रोग्राम दिखाने वाले आजतक के लोगों को आजतक माचिस के लिए भी लोग बधाई देना शुरू करें!

फेसबुक पर आजतक छाप माचिस देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

http://www.facebook.com/photo.php?fbid=546021052080259&set=a.108427802506255.16803.100000171084174&type=1&theater

इस माचिस की एक झलक यहां भी पाएं…..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...