Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

क्या नए साल में मुंबई से शुरू होगा लोकमत समाचार?

: मुंबई में भी होगा हिंदी अखबारों में घमासान : मुंबई में जल्द ही हिंदी अखबारों में घमासान होने वाला है. लोकमत ग्रुप का हिंदी अखबार लोकमत समाचार नए साल में मुंबई से अपना प्रकाशन शुरू कर सकता है. इसके पहले इस अखबार का पुणे एडिशन लांच होने वाला है. सूत्रों के अनुसार लोकमत समाचार के दोनों एडिशन (पुणे व मुंबई) नए साल में लांच हो जाएंगे. इसके बाद दैनिक भास्कर भी पुणे होते हुए मुंबई पहुंचने वाला है.

: मुंबई में भी होगा हिंदी अखबारों में घमासान : मुंबई में जल्द ही हिंदी अखबारों में घमासान होने वाला है. लोकमत ग्रुप का हिंदी अखबार लोकमत समाचार नए साल में मुंबई से अपना प्रकाशन शुरू कर सकता है. इसके पहले इस अखबार का पुणे एडिशन लांच होने वाला है. सूत्रों के अनुसार लोकमत समाचार के दोनों एडिशन (पुणे व मुंबई) नए साल में लांच हो जाएंगे. इसके बाद दैनिक भास्कर भी पुणे होते हुए मुंबई पहुंचने वाला है.

अभी नागपुर में रहकर लोकमत ग्रुप के हिंदी दैनिक लोकमत समाचार का संपादक के रूप में काम देख रहे गिरीश मिश्र का तबादला पिछले दिनों पुणे के लिए कर दिया गया था. पुणे में उनके नेतृत्व में लोकमत समाचार हिंदी दैनिक का पुणे एडिशन अगस्त में लांच होने वाला था. लेकिन कुछ तकनीकी कारणों की वजह से लांचिंग में देरी हो रही है. श्री मिश्र पुणे के बाद मुंबई एडिशन लांच कराएंगे. ज्ञात हो कि लोकमत ग्रुप अपने हिंदी अखबार दैनिक लोकमत समाचार का तेजी से विस्तार कर रहा है. पुणे और मुंबई में हिंदी भाषियों की बड़ी संख्या है. जलगांव में लोकमत समाचार बीते 15 मई को लांच हो चुका है. फिलहाल लोकमत समाचार के चार एडिशनों का प्रकाशन नागपुर, कोल्हापुर, अकोला और औरंगाबाद से किया जा रहा है. जलगांव पांचवां हिंदी एडिशन होगा.

भास्कर ग्रुप के मराठी अखबार दिव्य मराठी की लांचिंग के बाद दैनिक भास्कर भी महाराष्ट्र में अपना तेजी से विस्तार कर रहा है. दिव्य मराठी के औरंगाबाद एडिशन के लांच होने के साथ ही यहां से  दैनिक भास्कर का प्रकाशन भी शुरू किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार दिव्य मराठी का मुंबई एडिशन भी जल्द ही लांच होगा. इसी के साथ दैनिक भास्कर का प्रकाशन भी मुंबई से शुरू हो जाएगा. बता दें कि मुंबई व आसपास के इलाकों में हिंदी भाषियों की संख्या करीब 45 लाख है. फिलहाल यहां से नवभारत टाईम्स व नवभारत सहित कई छोट-मोटे हिंदी दैनिक प्रकाशित होते हैं. पर यहां हिंदी अखबारों में प्रतिस्पर्धा जैसी स्थिति न होने की वजह से अग्रेजी व मराठी अखबारों जैसी पठनीय सामाग्री हिंदी के पाठकों को नहीं मिल पाती.  

कानाफूसी

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...