Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

क्या पता था कि चचा अब नहीं लौटेंगे

: जाना एक जिन्दादिल का : चाचा का रिश्ता ऐसा होता है जिसमें ढेर सारे रिश्तों की खूबियाँ एक साथ होती हैं….. पिता का कड़ा अनुशासन और मार्गनिर्देशन, माँ सा प्यार-दुलार, बड़े भाई का सुरक्षात्मक साथ, बहन सी ध्यान रखने की आदत, दोस्त की तरह राजदां…… चंदोला चचा और मेरा रिश्ता भी इन्ही खूबियों से लबरेज था. 1992 में जब मैं वाराणसी में रिपोर्टर थी तब रोज तमाम मुश्किलें मेरे सामने खड़ी होती. लोगों के कमेन्ट से मैं परेशान हो जाती. चचा से मिलती तो पहले चाय पिलाते फिर प्यार से समझाते.

किसी वरिष्ठ पत्रकार के परेशान करने की बात करती तो पहले तो उसे गालियों से नवाजते फिर मुझे झाँसी की रानी बनने की प्रेरणा देते. कहते इतना अच्छा लिखो कि सालों के मुंह पर जूता पड़े. अच्छी रिपोर्ट लिखने पर कॉफी पिलाते. उनकी जिन्दादिली हमें ऊर्जा से भर देती. जब से बनारस छूटा चचा से मिलना कम हो गया लेकिन मेरे अन्दर चचा की जिन्दादिली और ऊर्जा आज भी उमंग भरती हैं।  अभी दो दिन पहले बनारस गयी थी एक मित्र से चचा के बारे में पूछा तो पता चला की दिल्ली गये हैं. मैंने मित्र से कहा चलो जून में आऊँगी तो चचा से मिलने जाऊँगी पर क्या पता था चचा अब नहीं लौटेंगे, अब कौन कहेगा-चल सब छोड़….हो जाये एक कुल्हड़ चाय.

उनकी स्मृतियाँ हमेशा मुझे हँसते-खिलखिलाते जीने की राह दिखायेंगी. बनारस में चचा का सानिध्य पाने वालों से एक गुजारिश है कि उनसे जुड़े संस्मरण लिखें ताकि नयी पीढ़ी के पत्रकार भी उस सुनहरे समय को महसूस कर सके जब पत्रकार बिरादरी खांचों में नहीं बटी थी और सभी अखबारों के लोग मिलजुल कर रहते थे.  खेल प्रतियोगिता और बाटी-चोखा के आयोजन हमारी एकता और प्रेम को और बढ़ा देते थे.

रेखा सिन्हा
राष्ट्रीय सहारा
लखनऊ

Related News- Chandola ChaCha

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...