Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

क्या साधना न्यूज चैनल कंगाल हो गया? चेक बाउंस होना शुरू

घटिया प्रबंधन और ओछी सोच के चलते साधना न्यूज चैनल कंगाली के कगार पर खड़ा हो गया है. अब उसके खातों में अक्सर पैसा भी नहीं रहता और कर्मचारियों के चेक बाउंस हो रहे हैं. तीन जून को साधना प्रबंधन ने एडिटर आउटपुट राजीव शर्मा से सेटलमेंट  के बाद शार्प आई प्राइवेट लिमिटेड बिहार प्रोजेक्ट की मुहर लगा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, झण्डेवालान रानी झांसी रोड नई दिल्ली का एक चेक जारी किया.

घटिया प्रबंधन और ओछी सोच के चलते साधना न्यूज चैनल कंगाली के कगार पर खड़ा हो गया है. अब उसके खातों में अक्सर पैसा भी नहीं रहता और कर्मचारियों के चेक बाउंस हो रहे हैं. तीन जून को साधना प्रबंधन ने एडिटर आउटपुट राजीव शर्मा से सेटलमेंट  के बाद शार्प आई प्राइवेट लिमिटेड बिहार प्रोजेक्ट की मुहर लगा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, झण्डेवालान रानी झांसी रोड नई दिल्ली का एक चेक जारी किया.

तेईस मई के दिनांकित चेक क्रमांक 141205 पर खाता संख्या 30917847589 अंकित है और उस पर किसी मयंक गुप्ता के हस्ताक्षर बताए जाते हैं. दस जून को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सेक्टर 11 नोएडा की शाखा ने बताया कि उपरोक्त खाते में पर्याप्त धनराशि न होने से चेक वापस हो गया है.

साधना न्यूज के प्रबंधन के इस रवैये से भन्नाये राजीव शर्मा साधना के प्रबंधन को अदालत में घसीटने की तैयारी कर रहे हैं. यह तो सभी को मालूम है कि चेक बाउंस के मामले गैर जमानती अपराध की श्रेणी में आते हैं. ज्ञात हो कि इसके पहले साधना मैनेजमेंट ने मध्य प्रदेश की एक पार्टी के साठ लाख रुपये मार लिए थे, लेकिन एसएन विनोद की जिद के कारण और कई तरह की धमकियों-चेतावनियों के बाद साधना प्रबंधन अब वो पैसा किश्तों में लौटा रहा है.

बताया जाता है कि साधना प्रबंधन की प्रकृति है कि फ्रेंचाइजी या पार्टनर के रूप में मीडिया में आने को इच्छुक लोगों को पटाकर पहले उनके पैसे लेना फिर उन्हें बाहर कर देना. पैसे फंस जाने के बाद वो संबंधित पार्टीज इधर उधर प्रयास करने के बाद थक हारकर बैठ जाया करती हैं. मध्य प्रदेश में इससे पहले एक और पार्टी के साथ साधना वाले छल कर चुके हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...