Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

क्यों छुपाई गई फोटो जर्नलिस्‍ट जगदीश माली की मौत की वजह?

प्रख्यात प्रेस छायाकार और अभिनेती अंतरा माली के पिता जगदीश माली का सोमवार सुबह अस्पताल में निधन हो गया. उनकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पायी है. अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि माली का निधन नानावती अस्पताल में सोमवार सुबह करीब 11 बजे हुआ. माली को वर्ष 1998 में यकृत से संबंधित परेशानी हुई थी लेकिन अब उनकी हालत बेहतर बताई जा रही थी. अभिनेत्री के नजदीकी सूतों ने बताया ‘वे पिछले कुछ समय से स्वस्थ नहीं थे. उन्हें यकृत और आंतों से जुड़ी समस्या भी थी.

प्रख्यात प्रेस छायाकार और अभिनेती अंतरा माली के पिता जगदीश माली का सोमवार सुबह अस्पताल में निधन हो गया. उनकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पायी है. अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि माली का निधन नानावती अस्पताल में सोमवार सुबह करीब 11 बजे हुआ. माली को वर्ष 1998 में यकृत से संबंधित परेशानी हुई थी लेकिन अब उनकी हालत बेहतर बताई जा रही थी. अभिनेत्री के नजदीकी सूतों ने बताया ‘वे पिछले कुछ समय से स्वस्थ नहीं थे. उन्हें यकृत और आंतों से जुड़ी समस्या भी थी.

1980 के दशक में अपने करियर की शुरुआत करने वाले माली ने रेखा, शबाना आज़मी, करीना कपूर, अनुपम खेर, ओम पुरी, इरफान खान समेत बॉलीवुड के ज्यादातर बड़े नामों के साथ काम किया था. इस वर्ष जनवरी में माली को शहर के एक उपनगरीय इलाके में ‘अस्त-व्यस्त हालत में पाया गया था लेकिन बाद में उन्होंने इन सारी खबरों को बेकार बताते हुए कहा था कि उन्हें कोई मानसिक परेशानी नहीं है और वे पूरी तरह ठीक हैं. 

अभिनेत्री मिंक बरार ने उन्हें वर्सोवा की सड़कों पर गंदी हालत में देखा. जगदीश मैली टी-शर्ट पहने हुए थे और उनकी हालत देख लग रहा था कि उन्होंने कई दिनों से कुछ खाया नहीं है. मिंक ने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया. 'बिग बॉस 6' की कंटेस्टेंट मिंक ने सलमान खान की मदद लेकर जगदीश को उनके घर पहुंचाया. इस बात को लेकर अंतरा माली और सलमान के बीच वाकयुद्घ भी हुआ. अस्पताल से जुड़े एक सूत्र ने कहा, हां, जगदीश माली का सोमवार सुबह निधन हो गया. उनके निधन की वजह का पता नहीं चल पाया है और उनके रिश्तेदारों ने भी इसका खुलासा नहीं किया है. (स)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...