Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

चंदौली

‘क्राइम पेट्रोल’ सीरियल देखकर कक्षा सात के छात्र ने खुद के अपहरण की कहानी रची

यूपी के मुगलसराय में कक्षा सात में पढने वाले एक मासूम छात्र ने अपने ही अपहरण की साजिश रच डाली। लेकिन शाम होते होते पुलिस ने मामले के भंडाफोड़ कर लिया। अपहरण का आइडिया उसे 'क्राइम पेट्रोल' सीरियल देख कर मिला था। मुगलसराय का रहने वाला मन्नत कक्षा सात में पढता है और स्कूल में कल उसका टेस्ट होना था लेकिन टेस्ट में फेल हो जाने के डर से मन्नत सुबह घर के कुछ जेवरात और पैसे लेकर गायब हो गया।

परेशान घर वालों के तब होश उड़ गए जब मन्नत की माँ के मोबाईल पर एक मैसेज आया कि मन्नत का अपहरण कर लिया गया है और अगर मन्नत को जिन्दा देखना चाहते हो तो दस लाख रुपये का इंतजाम करो। घर वालों ने पुलिस से संपर्क किया और पुलिस ने शाम होते होते मन्नत के अपहरण के खेल का पर्दाफाश कर दिया। मन्नत ने बताया कि उसने एक दिन पहले ही 'क्राईम पेट्रोल' देखा था और अपहरण का आईडिया उसे शो देखकर मिला। फिरौती मागने के काफी देर बाद मन्नत वाराणसी अपने नाना के घर चला गया और वहां भी उसने एक मनगढ़ंत कहानी सुनाई कि वह अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भाग निकला है।

महेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...