Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

क्रिकेट में आईआरसीटीसी ने मीडिया को रौंद दिया

नेशनल मीडिया बनाम भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) क्रिकेट मैच एकतरफा रही। जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के बेहतरीन भोपाल स्टेडियम में सालाना मैच में मीडिया की टीम के कप्तान शिशिर सोनी ने टॉस जीत कर आईआरसीटीसी को पहले बल्लेबाजी सौंपी। मीडिया टीम का निर्णय गलत साबित करते हुए आईआरसीटीसी ने 16 ओवर के खेल में मात्र 2 विकेट के नुकसान पर 159 रनों का अंबार खड़ा कर दिया। जवाब में नेशनल मीडिया की टीम 16 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर केवल 64 रन ही जुटा पाई। 

मीडिया की ओर से पॉयोनियर के कुमार उत्तम ने कुछ बेहतरनी शॉट लगाकर टीम को अंत तक उबारने का भरसक प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हो सके। आईआरसीटीसी के कप्तान जितेश चावला और राकेश ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 50-50 रनों की शानदार पारी खेली। जब कि आरके चांद ने 30 रनों का योगदान किया। जितेश चावला और कंपनी के एमडी राकेश टंडन के रूप में आईआरसीटीसी के दोनों विकेट मीडिया टीम के कप्तान शिशिर सोनी ने चटकाए।
 
राकेश टंडन ने अपनी फिरकी गेंदबाजी से मीडिया के बल्लेबाजों को खूब छकाया। एक विकेट भी उनके खाते में आया। आईआरसीटीसी के कप्तान जितेश चावला को मैन ऑफ द मैच चुना गया। जब कि बेस्ट-बैट्समैन राकेश और बेस्ट ऑलराउंडर का खिताब आरके चांद को मिला। मीडिया की ओर से कुमार उत्तर को बेस्ट-बॉलर और दैनिक हिंदुस्तान के अरविंद सिंह को बेहतरीन क्षेत्ररक्षण के लिए पुरस्कार से नवाजा गया। आईआरसीटीसी के प्रबंध निदेशक राकेश टंडन ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...