Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

क्‍या मीडिया में ग्रुपबाजी ना करना गुनाह है?

: मुझे धमकी मिली, किसी पत्रकार संगठन ने साथ नहीं दिया : यशवंतजी, नमस्कार. क्या मेरा कसूर इतना है कि मैं उत्तराखंड की मीडिया में राजनीति नहीं करता. आप के पास तक इन खबरों की कटिंग को पहुंचाने का सिर्फ एक ही मकसद है कि मेरे साथ अब तक इंसाफ नहीं हुआ है. मुझे जान से मारने की धमकी देने की घटना 27 नवम्‍बर को हुई थी, तब से ही मैं डरा हुआ हूं. पुलिस को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन अभी तक कार्रवाई ना होने से मैं क्षुब्‍ध हूं.

: मुझे धमकी मिली, किसी पत्रकार संगठन ने साथ नहीं दिया : यशवंतजी, नमस्कार. क्या मेरा कसूर इतना है कि मैं उत्तराखंड की मीडिया में राजनीति नहीं करता. आप के पास तक इन खबरों की कटिंग को पहुंचाने का सिर्फ एक ही मकसद है कि मेरे साथ अब तक इंसाफ नहीं हुआ है. मुझे जान से मारने की धमकी देने की घटना 27 नवम्‍बर को हुई थी, तब से ही मैं डरा हुआ हूं. पुलिस को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन अभी तक कार्रवाई ना होने से मैं क्षुब्‍ध हूं.

शायद किसी ने सही कहा था कि एक पत्रकार खुद अपनी पैरवी नहीं कर सकता शायद मैं इसलिए अपने मामले को सुलझा नहीं पाया. मुझे लगा था कि जिनके साथ मैं कदम से कदम मिला कर चल रहा था, वो मेरा साथ देंगे लेकिन मुझे क्या पता कि देहरादून की मीडिया में ग्रुपबाजी और राजनीति के दायरों में मैं पिस जाऊंगा. 

एक महाशय के सामने जब मैंने अपनी बात रखी तो उन्होंने मुझे अपनी पत्रकार यूनियन का ना होने की वजह से यह कह कर चुप कर दिया कि अगर तुम हमारी यूनियन के मेम्बर होते तो अभी तक हम इस बात को लेकर बबाल कर देते. यशवंतजी मुझे ऐसा लगा कि शायद पत्रकार होना यानी किसी ना ग्रुप का मेम्बर होना जरुरी होता है. अगर आप किसी भी यूनियन या ग्रुप में नहीं है तो आप पत्रकारिता के ग्रुप की भीड़ से एकदम अलग है. तारीफ करनी होगी मुज़फ्फरनगर के मीडिया की, जिसने मेरा साथ देते हुए अपने अपने न्यूज़ पेपर में खबर को प्राथमिकता से छापा और मेरा साथ दिया, जिसका एहसान में शायद कभी नहीं उतार पाऊँगा. इन लोगों ने अपनापन दिखाते हुए मेरा हौसला भी बढ़ाया.

दीपक शर्मा

पत्रकार, देहरादून

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...