Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

क्‍यों डीएलए के पत्रकार ही रास आते हैं आई नेक्‍स्‍ट, गोरखपुर को?

आई नेक्‍स्‍ट, गोरखपुर से खबर है कि राजेश राय ने फोटोग्राफर के पद पर ज्‍वाइन करने जा रहे है. वे डीएलए, नोएडा से इस्‍तीफा देकर पहुंच रहे हैं. राजेश राय सुधांशु यादव के इस्‍तीफा देने के बाद खाली पड़े पद पर लाए गए हैं. राजेश इस सप्‍ताह के अंत तक ज्‍वाइन करेंगे. इसके साथ ही एक रिकार्ड भी बन गया कि अब तक जो भी फोटोग्राफर आई नेक्‍स्‍ट, गोरखपुर से जुड़े उनमें सब के सब डीएलए, नोएडा में काम कर चुके हैं. जिसके बाद सवाल उठने लगा है कि आखिर आई नेक्‍स्‍ट का डीएलए से क्‍या संबंध है?

गौरतलब है कि आई नेक्‍स्‍ट, गोरखपुर के लांच होने के बाद से अब तक चार फोटोग्राफर डीएलए, नोएडा से आ चुके हैं. सबसे पहले डीएलए से सुशील राय आई नेक्‍स्‍ट आए. वे मात्र छह महीने यहां रहे. यहां से इस्‍तीफा देकर हिंदुस्‍तान चले गए. उसके बाद प्रदीप दुबे डीएलए से आकर आई नेक्‍स्‍ट ज्‍वाइन किया. वे सबसे ज्‍यादा दो साल तक गोरखपुर में आई नेक्‍स्‍ट के साथ जुड़े रहे. वे भी यहां की परिस्थितियों के चलते इस्‍तीफा देकर चले गए.

प्रदीप के जाने के बाद प्रबंधन ने एक बार फिर हाथ पैर मारा और फिर ऐसी स्थिति बनी कि डीएलए, नोएडा को अपनी सेवा दे चुके सुधांशु यादव आई नेक्‍स्‍ट पहुंच गए. हां, सुधांशु के मामले में यह बात अलग रही कि आई नेक्‍स्‍ट ज्‍वाइन करते समय वे डीएलए से जुड़े हुए नहीं थे. हालांकि सुधांशु भी आई नेक्‍स्‍ट के साथ पांच महीने से ज्‍यादा देर तक जुड़े नहीं रह सके. एक बार फिर आई नेक्‍स्‍ट, गोरखपुर प्रबंधन को डीएलए, नोएडा से ही फोटो पत्रकार खोजने में सफलता मिली है. इसके बाद से ही सवाल उठने लगे हैं कि देश में तमाम फोटो जर्नलिस्‍ट मौजूद हैं फिर आई नेक्‍स्‍ट की खोज डीएलए जाकर ही क्‍यों समाप्‍त हो जाती है? क्‍या यह कोई कनेक्‍शन है या फिर इत्‍तेफाक?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...