Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

खनन माफियाओं ने दो पत्रकारों पर किया जानलेवा हमला, एक की हालत गंभीर

करनाल के करना घरौंडा क्षेत्र के मूनक गांव के पास शनिवार की शाम दो पत्रकारों पर करीब एक दर्जन मोटरसाइकिल पर सवार दो दर्जन से अधिक बदमाशों ने जानलेवा हमला बोल दिया। उनका गला घोंटने का प्रयास किया गया। हमले के बाद बदमाश दोनों का कार में अपहरण कर ले गए और बाद में सड़क किनारे खेतों में फेंक दिया। बदमाश पत्रकारों के मोबाइल व कैमरे आदि लूट कर  भाग निकले। करीब दो घंटे के बाद होश में आए पत्रकारों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही करनाल व पानीपत, मूनक, घरौंडा व बल्ला पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। गंभीर अवस्था में दोनों पत्रकारों को अस्पताल भर्ती करवाया।

शनिवार को दैनिक जागरण के घरौंडा के पत्रकार सुशील कौशिक व एक न्यूज चैनल के पत्रकार विवेक राणा को सूचना मिली थी कि मूनक क्षेत्र में अवैध खनन हो रहा है। सूचना मिलते ही दोनों पत्रकार समाचार कवरेज के लिए मौके पर पहुंचे। वह अवैध खनन का कवरेज कर बाइक से लौट रहे थे कि एक दर्जन से अधिक मोटरसाइकिल पर सवार दो दर्जन बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला बोल दिया। बदमाशों ने दोनों का गला घोटने का प्रयास किया। पत्रकार जान बचाने के लिए भागने का भी प्रयास किया, परन्‍तु बदमाशों की संख्‍या ज्‍यादा होने से वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद वहां पहुंची एक कार में दोनों को अगवा कर लिया गया।

भुक्‍तभोगी पत्रकार विवेक राणा ने पुलिस को जानकारी दी कि जब उन्हें करीब दो घंटे बाद होश आया तो वह खेतों में थे। उन्होंने वारदात की सूचना किसी तरह परिजनों व पुलिस को दी।  टीवी पत्रकार सुशील कौशिक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। करनाल व पानीपत, मूनक, घरौंडा व बल्ला से मौके पर पहुंची पुलिस ने हमला करने वालों की काफी तलाश की लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। पत्रकारों पर हुए जानलेवा हमले से पत्रकारों में रोष है और उन्होंने पुलिस प्रशासन से हमला कर अपहरण करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की है। आरोप है कि यह अवैध खनन पुलिस की मिलीभगत से की जा रही है। और हमला करने वाले अवैध खनन से जुड़े हुए हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...