'खबरें अभी तक' नामक रीजनल चैनल से सूचना है कि यहां से मीडियाकर्मियों के जाने का सिलसिला लगातार जारी है. एसोसिएट प्रोड्यूसर अमित और एंकर रिपोर्टर अविनाश के चैनल छोड़ जाने के बाद एसाइनमेंट पर कार्यरत मुकेश मंडल ने भी इस्तीफा दे दिया. सीनियर एंकर सुंदर सोलंकी चैनल से आफ एयर हैं और वो आफिस नहीं आ रही हैं. उनके भी चैनल छोड़ने की खबर है. एंकर अनामिका पांडेय के भी जाने की चर्चाएं हैं.
बताया जाता है कि यहां दो साल में इनक्रीमेंट नहीं हुआ है. सिर्फ दो दो हजार रुपये बढ़ा दिया गया. जो बासेज बैठे हुए हैं, वे अपनी ही सेलरी-इनक्रीमेंट में लगे हुए हैं. विनोद मेहता के जाने के बाद आनंद हुड्डा आए थे पर वे भी चले गए. इनपुट और आउटपुट हेड ही चैनल का काम देख रहे हैं. 'खबरें अभी तक' चैनल 'समस्त भारतीय पार्टी' के सुदेश अग्रवाल का है और सारा कामधाम उनकी बहन के नाम से संचालित होता है.
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित. अगर भड़ास तक आपको अपनी कोई बात पहुंचानी है तो [email protected] पर मेल कर सकते हैं.






