पिछले काफी समय से लॉचिंग की जद्दोजहद में जुटा रोहतक से संचालित न्यूज़ चैनल ख़बर फास्ट को एक और झटका लगा है..चैनल से प्रोड्यूसर और एंकर नीरज सेठी ने इस्तीफा दे दिया है..नीरज ने अपनी नई पारी फरीदाबाद से लांच होने जा रहे राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल राष्ट्र ख़बर से शुरू की है.. प्रबंधन ने उन्हें चैनल में आउटपुट हेड और सीनियर एंकर की जिम्मेदारी सौंपी है.. साथ ही नीरज के कंधों पर चैनल को आन एयर करवाने की भी जिम्मेदारी है.. ख़बर फास्ट से पहले नीरज विज़न वर्ल्ड और सी न्यूज़ में आउटपुट डेस्क पर अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.
सूचना है कि चैनल वन से 4 लोगों को बिना किसी कारण के निकाला गया है… इन चारों के नाम नहीं पता चल सके हैं…
भड़ास तक अपनी बात पहुंचाने के लिए [email protected] पर मेल कर सकते हैं.






